फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शमी पर होगा आज आर-पार का फैसला, नहीं थम रहा पति-पत्नी का विवाद

Fri, 16 Mar 2018 02:45 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Mohammed Shami
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्म्द शमी पर पत्नी हसीन जहां द्वारा लगाए गए तमाम आरोपों के बाद आईपीएल खेलने को लेकर आज उन पर एक बड़ा फैसला आ सकता है। दरअसल, शुक्रवार को होने वाली आईपीएल गवर्निंग कॉउन्सिल की बैठक में यह पता चल जाएगा की वह आईपीएल के सीजन 11 में खेलेंगे या नहीं।
विज्ञापन

2 of 5
मोहम्मद शमी
बीसीसीआई के मुंबई मुख्यालय में आईपीएल गवर्निंग कॉउन्सिल की बैठक होनी है, जिसमें आईपीएल के नियोजन पर चर्चा सहित मोहम्मद शमी के आईपीएल में खेलने को लेकर भी चर्चा की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता आईपीएल के चेयरमैन राजीव शुक्ला करेंगे। इसके साथ ही बीसीसीआई से जुड़े अन्य अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

3 of 5
मोहम्मद शमी - फोटो : self
गौरतलब है कि मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने इनपर सात गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही साथ उन पर एफआईआर भी दर्ज कराई गई है। पत्नी और उनके बीच इसी विवाद के चलते बीसीसीआई ने उनका केन्द्रीय अनुबंध रोक दिया है। मालूम हो कि शमी को इस साल दिल्ली डेयरडेविल्स ने खरीदा है।

4 of 5
mohammad shami
पति-पत्नी विवाद से चलते बीसीसीआई की एंटी करप्शन यूनिट ने शमी से तीन घंटे तक पूछताछ की। करप्शन यूनिट ने शमी के दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटने तक के पूरे घटनाक्रम के बारे में जानकारी ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
mohammed shami
बता दें कि बीसीसीआई के प्रशासकों की समिति (सीओए) ने बोर्ड की एंटी करप्शन यूनिट के चीफ नीरज कुमार ने शमी पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के आदेश दिए थे। उन्होंने इस मामले में जांच कर रहे अधिकारियों को एक सप्ताह में अपनी रिपोर्ट दाखिल करने को कहा था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें