फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिखर धवन का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ टॉप पर पहुंचा ये पाकिस्तानी क्रिकेटर

Fri, 07 Oct 2016 09:24 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
पाकिस्तान क्रिकेट - फोटो : getty
बुधवार को तीसरे और आखिरी वनडे में पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज को 136 रनों से हराकर सीरीज में 3-0 का क्लीन स्वीप कर लिया। इससे पहले पाकिस्तान ने टी-20 सीरीज में भी वेस्टइंडीज का सूपड़ा साफ किया था।
विज्ञापन

शिखर धवन का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ टॉप पर पहुंचा ये पाकिस्तानी क्रिकेटर

2 of 10
पाकिस्तान क्रिकेट - फोटो : getty
पाकिस्तान ने बाबर आजम (117) और अजहर अली (101) के शतकों की बदौलत 308 रनों का स्कोर बनाया। 309 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी कैरेबियाई टीम की पारी 172 रनों पर ही सिमट गई वो मैच 136 रनों से गंवा बैठी।
विज्ञापन

शिखर धवन का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ टॉप पर पहुंचा ये पाकिस्तानी क्रिकेटर

3 of 10
पाकिस्तान क्रिकेट - फोटो : getty
इस मैच में शतक बनाने वाले बाबर आजम लगातार 3 शतक बनाने वाले तीसरे पाकिस्तानी बल्लेबाज बन गए। इसके साथ ही उन्होंने शिखर धवन और तमीम इकबाल को पीछे छोड़ 3 वनडे मैचों की सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले एशियाई खिलाड़ी बन गए। जानिए कौन है 3 मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप के बल्लेबाज:

4 of 10
शिखर धवन - फोटो : getty
शिखर धवन (भारत)
नवंबर 2014 में श्रीलंका के खिलाफ खेली गई घरेलू सीरीज में 283 रन बनाए थे। सीरीज के 3 मैचों में टीम इंडिया के गब्बर ने 1 शतक और 2 अर्धशतक लगाए। इस सीरीज में धवन नें 94 से ज्यादा की औसत से ताबड़तोड़ रन बनाए थे।
विज्ञापन

शिखर धवन का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ टॉप पर पहुंचा ये पाकिस्तानी क्रिकेटर

5 of 10
ग्राहम गूच - फोटो : getty
ग्राहम गूच (इंग्लैड)
इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज ग्राहम गूच ने क्रिकेट में कई यादगार पारियां खेली। मई 1985 में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेली गई सीरीज में गूच ने 3 मैचों में 289 रन बनाए थे। 2 शतक और 1 अर्धशतक के साथ 144.5 की औसत के बावजूद इंग्लैंड सीरीज नहीं जीत सका।
विज्ञापन

शिखर धवन का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ टॉप पर पहुंचा ये पाकिस्तानी क्रिकेटर

6 of 10
ब्रेंडन टेलर - फोटो : getty
ब्रेंडन टेलर (जिंबाब्वे)
जिंबाब्वे के दिग्गज बल्लेबाजों में से एक ब्रेंडन टेलर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज में 310 की औसत से 310 रन ही बनाए। सीरीज में 2 शतक और 1 अर्धशतक बनाने के बावजूद टेलर अपनी टीम को जीत दिलाने मे असफल रहे और कीवी टीम सीरीज जीत गई।
विज्ञापन

शिखर धवन का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ टॉप पर पहुंचा ये पाकिस्तानी क्रिकेटर

7 of 10
तमीम इकबाल - फोटो : getty
तमीम इकबाल (बांग्लादेश)
बांग्लादेश बाएं हाथ के युवा बल्लेबाज तमीम इकबाल ने अप्रैल 2015 में पाकिस्तान को घरेलू सीरीज में नाकों चने चबवा दिए। सीरीज के तीन मैचों में इकबाल ने 95.41 की बेजोड़ औसत से 312 रन बनाए। इसमें 2 शतक और 1 अर्धशतक भी शामिल है।

शिखर धवन का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ टॉप पर पहुंचा ये पाकिस्तानी क्रिकेटर

8 of 10
मार्टिन गप्टिल - फोटो : getty
मार्टिन गप्टिल (न्यूजीलैंड)
कीवी टीम के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में शामिल मार्टिन गप्टिल ने 2013 के नेटवेस्ट सीरीज में इंग्लैंड के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। गप्टिल ने सीरीज में 330 की हैरतअंगेज औसत से 330 रन बनाए। इस सीरीज में उन्होंने 2 शतक भी लगाए थे।

शिखर धवन का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ टॉप पर पहुंचा ये पाकिस्तानी क्रिकेटर

9 of 10
क्विंटन डी कॉक - फोटो : getty
क्विंटन डी कॉक (दक्षिण अफ्रीका)
साउथ अफ्रीका के बाएं हाथ के युवा ओपनर क्विंटन डी कॉक ने दिसंबर 2013 में भारत के खिलाफ सीरीज में 3 शतक जड़कर अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान बनाई। 3 मैचों की सीरीज में डि कॉक ने 114 की औसत से 342 रन बनाए।
विज्ञापन

शिखर धवन का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ टॉप पर पहुंचा ये पाकिस्तानी क्रिकेटर

10 of 10
बाबर आजम - फोटो : getty
बाबर आजम (पाकिस्तान)
21 साल के युवा बल्लेबाज ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में बेहद प्रभावित किया। वर्ल्ड कप में अपनी सीट बचाने के लक्ष्य से उतरे पाकिस्तान को 3-0 की जीत दिलाने में इनके 3 शतकों का योगदान अमूल्य था। आजम नें इस सीरीज में 120 की औसत से 360 बनाए, जो 3 मैचों की सीरीज में सर्वाधिक रनों का रिकॉर्ड है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें