फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शमी के बाद इस क्रिकेटर पर पत्नी ने लगाए संगीन आरोप, रिश्ते में बहन से की थी शादी

Mon, 27 Aug 2018 04:44 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पत्नी द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों से अभी भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी उबर भी नहीं पाए थे कि एक और खिलाड़ी पर घरेलू हिंसा का मामला दर्ज हो गया है। इस बार भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश के क्रिकेटर मोसाद्देक हुसैन फंस गए।
विज्ञापन

2 of 5
मोसाद्देक की पत्नी शर्मिन समीरा उषा ने क्रिकेटर पर दहेज और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उनके खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया है। अगर वह इस केस में फंसते हैं तो संयुक्त अरब अमीरात में 15 सितंबर से शुरू होने वाले एशिया कप में भाग लेने से वंचित रह सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मोसाद्देक हुसैन अपनी पत्नी शर्मिन समीरा उषा से दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। इस मामले में उषा के वकील रेजोल करीम दुलल ने बताया कि मोसाद्देक ने 15 अगस्त को दहेज में 1 मिलियन रुपये न मिलने पर उषा को घर से बाहर निकाल दिया।

4 of 5
मोसाद्देक ने छह साल पहले अपनी रिश्ते की बहन शरमीन समीरा उषा से शादी की थी। सामिरा के भाई ने कहा कि मोसाद्देक राजधानी ढाका में रह रहे हैं, लेकिन वह अपने साथ रहने के लिए सामिरा को वहां नहीं ले गए और उसे अपने गृह टाउन मैमनसिंह में ही छोड़ दिया। इसके बाद वह दूसरी महिलाओं के साथ संबंध रखने लगे। जब उनकी पत्नी को इसके बारे में पता चला तो उसने इसका विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5

बताते चले कि मोसाद्देक हुसैन ने बांग्लादेश की राष्ट्रीय टीम की तरफ से दो टेस्ट, 8 T20 और 21 वनडे मैच खेले हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें