फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

U19WC: फाइनल में हाथा-पाई की वजह आई सामने, बदले की आग में जल रहे थे बांग्लादेशी खिलाड़ी

Mon, 17 Feb 2020 11:55 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

सार

  • अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारत-बांग्लादेश के खिलाड़ियों के बीच हुई थी झाड़प
  • बांग्लादेश ने पहली बार जीता था वर्ल्ड कप का खिताब 
  • दोंनो टीमों के पांच खिलाड़ियों को मिली थी सजा
विज्ञापन
1 of 5
आपस में भिड़ते दोनों देश के खिलाड़ी - फोटो : ट्विटर
भारत और बांग्लादेश के बीच खेला गया अंडर-19 वर्ल्ड कप का फाइनल विवादों के साथ खत्म हुआ। नौ फरवरी को दक्षिण अफ्रीका में हुए इस मुकाबले में बांग्लादेश ने बाजी मारी और पहली बार खिताब अपने नाम करने में सफल रही। हालांकि मैच के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी बीच मैदान आपस में उलझ गए और देखते-देखते हाथापाई तक की नौबत आ गई थी। इस पूरे वाकये ने दोनों ही टीम की खूब किरकिरी कराई और आईसीसी ने दोषी खिलाड़ियों पर कार्रवाई भी की।
विज्ञापन

2 of 5
ट्रॉफी के साथ बांग्लादेशी टीम - फोटो : ट्विटर
अब इस मामले में बांग्लादेश के तेज गेंदबाज शोरिफुल इस्लाम ने पूरे विवाद की वजह बताई है। इस्लाम ने बताया कि उस दिन जो भी व्यवहार हुआ वो दोनों टीमों के बीच बढ़ती प्रतिद्वंद्विता के कारण था।

 

विज्ञापन

3 of 5
भारतीय खिलाड़ियों को उकसाते बांग्लादेशी - फोटो : ट्विटर
इस्लाम के मुताबिक उनकी टीम भारत से दो करीबी मुकाबले हारी थी, एक साल 2018 में एशिया कप का सेमीफाइनल और दूसरा साल 2019 का एशिया कप का फाइनल। उन्होंने कहा कि वे नहीं बता सकते कि हार के बाद उन्हें कैसा लगा था। फाइनल में उतरने से पहले उनके दिमाग में भारतीय टीम द्वारा किया गया उस वक्त का दुर्व्यवहार घूम रहा था, इसलिए वे इस मौके को नहीं गंवाना चाहते थे और आखिरी गेंद तक टक्कर देना चाहते थे।

4 of 5
फाइनल के बाद विवाद - फोटो : ट्विटर
इस्लाम ने कहा कि वे भारतीय टीम के पुराने बर्ताव का बदला लेना चाहते थे और उन्हें इस बात का अहसास दिलाना चाहते थे कि हार के बाद कोई आपके सामने जीत का जश्न मनाए तो कैसा लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि इस पूरे मामले में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान प्रियम गर्ग ने इसे गंदा बताया था तो वहीं बांग्लादेशी कप्तान अकबर अली ने माफी मांगी थी। वहीं आईसीसी ने बांग्लादेश के शमीम हुसैन, रकिबुल हसन और मोहम्मद तॉहिद हृदोय और भारत के रवि बिश्नोई और आकाश सिंह को आईसीसी के आचार संहिता के तहत लेबल 3 का उल्लंघन करने का दोषी पाया था और उन्हें सस्पेंशन अंक दिए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें