फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B'Day Spl: एबी डीविलियर्स, जब 39वें ओवर में मैदान पर उतरे और मात्र 44 गेंदों में ठोक दिए 149 रन

Mon, 17 Feb 2020 09:36 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

सार

  • एबी डीविलियर्स आज 36 साल के हो गए हैं
  • उनके नाम पर अभी  भी वनडे में सबसे तेज अर्धशतक, शतक और 150 रन का रिकॉर्ड दर्ज है
  • दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर एबी साल 2018 में ले चुके हैं संन्यास 
विज्ञापन
1 of 7
AB DE VILLIERS
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर एबी डीविलियर्स आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। अब्राहम बेंजामिन डीविलियर्स एक ऐसे खिलाड़ी रहे हैं जो स्कूली स्तर पर अलग-अलग खेलों में छाए रहे और जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट के मैदान में उतरे तो एक से बढ़कर एक कीर्तिमान अपने नाम करते गए।

मिस्टर 360 डिग्री और दोस्तों द्वारा एबी के नाम से पहचाने जाने वाले डीविलियर्स आज 36 साल के हो गए हैं। हालांकि उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिए हुए तकरीबन दो साल होने वाले हैं लेकिन उनके विश्व कीर्तिमान आज भी उनकी याद दिलाते हैं।

तो आईए एबी के जन्मदिन पर एक नजर डालते हैं उनकी उस पारी पर जिसमें उन्होंने पूरी दुनिया को अपनी बल्लेबाजी से चौंका दिया था और इतना ही नहीं अपने बल्ले से वो काम कर दिया था जिसकी शायद ही किसी ने उम्मीद की थी।
विज्ञापन

2 of 7
एबी डीविलियर्स - फोटो : सोशल मीडिया
हम बात कर रहे हैं डीविलियर्स की उस खतरनाक पारी की जिसमें उन्होंने कैरेबियाई गेंदबाजों को दिन में सपने दिखा दिए थे और विश्व पटल पर एक के बाद कई रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए थे।
विज्ञापन

3 of 7
एबी डीविलियर्स - फोटो : सोशल मीडिया
वेस्टइंडीज साल 2015 में दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर थी और जोहान्सबर्ग में 18 जनवरी को अपना दूसरा वनडे मैच खेल रही थी। मैच में जेसन होल्डर ने टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया। दक्षिण अफ्रीका ने जबरदस्त शुरुआत करते हुए हासिम अमला (153) और रिली रोसोऊ (128) की पारियों की मदद से पहले विकेट के लिए 38.3 ओवर में 247 रन जोड़ दिए।

4 of 7
AB de Villiers
रोसोऊ के आउट होने के बाद कप्तान डीविलियर्स बल्लेबाजी करने उतरे और मात्र 44 गेंदों में 16 गगनचुंबी छक्के और नौ चौके की मदद से 149 रन जड़ दिए। उन्होंने मैदान के चारों तरफ कैरेबियाई गेंदबाजों की धुनाई की। डीविलियर्स की उस अविश्वसनीय पारी के दौरान एक के बाद एक कई विश्व रिकार्ड्स टूटते गए।
विज्ञापन

5 of 7
एबी डीविलियर्स - फोटो : ESPN
एबी ने मात्र 19 मिनट में 16 गेंदों का सामना करते हुए सबसे तेज अर्धशतक का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया, उसके बाद मात्र 40 मिनट में 31 गेंदों में दुनिया का सबसे तेज शतक अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

6 of 7
एबी डीविलियर्स
उन्होंने 16 छक्के लगाने के साथ ही एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने के रोहित शर्मा के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। हालांकि अब यह रिकॉर्ड इयोन मोर्गन (17 छक्के) के नाम दर्ज हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
एबी डीविलियर्स
डीविलियर्स इकलौते ऐसे बल्लेबाज बने जिसने दो बार 30वें ओवर के बाद बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़े। वे भारत के खिलाफ साल 2010 में 33वें ओवर में बल्लेबाजी करने उतरे थे और शतक जड़ा था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें