बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच सर विवियन रिचर्डस स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन बड़ा उलटफेर देखने को मिला। कैरीबियाई टीम ने मैच के पहले दिन बुधवार को बांग्लादेश को अब तक के सबसे कम स्कोर पर ऑलआउट कर दिया। बांग्लादेश की टीम पहली पारी में 18.4 ओवरों में महज 43 रनों पर ढेर हो गई। यह टेस्ट में बांग्लादेश का एक पारी में न्यूनतम स्कोर है।
बांग्लादेश की तरफ से लिटन दास ने सबसे ज्यादा 25 रन बनाए। दास के अलावा कोई और बल्लेबाज कोई भी बल्लेबाज अपने स्कोर को दोहरे अंकों में तब्दील नहीं कर सका। बांग्लादेशी टीम के चार खिलाड़ी तो बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
west indies
वहीं वेस्टइंडीज के गेंदबाजों की बात करें तो कैरीबियाई टीम की तरफ से केमार रोच ने सबसे ज्यादा पांच विकेट चटकाए। उन्होंने पांच ओवर में सिर्फ आठ रन देकर पांच बल्लेबाजों को क्रीज से चलता किया। मिग्युएल कमिंस को तीन सफलताएं मिलीं और जेसन होल्डर के खाते में दो विकेट आए।
विज्ञापन
3 of 5
west indies
इससे पहले बांग्लादेश का न्यूनतम स्कोर 62 रन था, जो उसने श्रीलंका के खिलाफ 2007 में बनाया था। वैसे टेस्ट की एक पारी के न्यूनतम स्कोर का अनचाहा रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के नाम है। कीवी टीम इंग्लैंड के खिलाफ 1955 में 26 रनों पर ढेर हो गई थी।
4 of 5
bangladesh
दूसरे दिन का खेत खत्म होने तक वेस्टइंडीज ने पहली पारी में दो विकेट के नुकसान पर 201 रन बना लिए हैं और बांग्लादेश पर 158 रन की लीड चढ़ा दी है।
बता दें कि कभी टेस्ट क्रिकेट में अव्वल रहने वाली कैरीबियाई टीम का रैंकिंग में हाल काफी बुरा है। वेस्टइंडीज दसवें पायदान की जिम्बाब्वे से सिर्फ एक पायदान ऊपर नौवें स्थान पर है। वहीं रैंकिंग में बांग्लादेश वेस्टइंडीज से एक स्थान ऊपर आठवें पायदान पर है।