बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज को दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन पहली पारी में स्टंप्स के समय 75-5 के स्कोर पर रोक दिया। बांग्लादेश ने इसी के साथ एक खास उपलब्धि हासिल की, जो इससे पहले टेस्ट इतिहास में 128 साल पहले घटी थी।
विज्ञापन
2 of 5
क्रैग ब्रेथवेट
कैरेबियाई बल्लेबाजों क्रैग ब्रेथवेट, काइरन पॉवेल, सुनील एंब्रिस, रोस्टन चेस और शाई होप को बांग्लादेशी गेंदबाजों ने बोल्ड किया। 1890 के बाद टेस्ट की एक पारी में यह पहला मौका है, जब किसी टीम के शीर्ष पांच बल्लेबाज क्लीन बोल्ड हुए।
विज्ञापन
3 of 5
मेहदी हसन
ऑफस्पिनर मेहदी हसन और बाएं हाथ के स्पिनर शाकिब अल हसन ने बांग्लादेश को यह उपलब्धि हासिल करने में प्रमुख भूमिका निभाई। दोनों स्पिनर्स ने वेस्टइंडीज को एक समय 12 ओवर में 29 रन के स्कोर पर 5 विकेट पर पहुंचा दिया था। दिग्गज ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने दो जबकि मेहदी हसन ने तीन बल्लेबाजों को क्लीन बोल्ड किया।
4 of 5
shakib al hasan
शाकिब ने सबसे पहले क्रैग ब्रेथवेट को क्लीन बोल्ड करके इस परंपरा की शुरुआत की। इसके बाद मेहदी हसन ने काइरन पॉवेल 4 को क्लीन बोल्ड किया। फिर शाकिब ने सुनील एंब्रिस को बोल्ड किया। इसके बाद मेहदी ने रोस्टन चेस और फिर शाई होप को बोल्ड करके बांग्लादेश के नाम रिकॉर्ड दर्ज कराया।
बता दें कि बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। महमुदुल्लाह के शतक के दम पर बांग्लादेश की पहली पारी 154 ओवर में 508 रन पर ऑलआउट हुई। इसके बाद दूसरे दिन स्टंप्स तक वेस्टइंडीज ने 5 विकेट खोकर 75 रन बनाए। शेन डॉरिच 17* और शिमरोन हेटमायर 32* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।