फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशिद खान ने बतौर कप्तान टेस्ट डेब्यू में रचा इतिहास, बांग्लादेश के खिलाफ मैच में कर दिया कमाल

Sat, 07 Sep 2019 05:12 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राशिद खान - फोटो : social media
अफगानिस्तान की टीम अपने नए कप्तान राशिद खान की अगुवाई में बांग्लादेश के दौरे पर है। वो यहां मेजबान टीम के साथ इकलौता टेस्ट मैच खेल रही है। दोनों ही टीमें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का अपना-अपना पहला मैच खेल रही हैं। चटगाँव में चल रहे मैच में अफगानिस्तान का पलड़ा भरी है और वो तीसरे दिन मजबूत स्थिति में है। तीसरे दिन तक अफगानिस्तान की टीम दूसरी पारी में बांग्लादेश के सामने 350 रन से अधिक की बढ़त बना चुकी है।
विज्ञापन

2 of 5
अफगानिस्तान क्रिकेट - फोटो : social media
अफगानिस्तान की तरफ से मैच में कप्तान राशिद खान पहली बार टेस्ट में कप्तानी कर रहे हैं। वे पहले ही टेस्ट क्रिकेट में कप्तानी करने वाले सबसे युवा कप्तान बन चुके हैं। अफगानिस्तान की टीम अपना तीसरा टेस्ट मैच ही खेल रही है, वहीं बतौर कप्तान अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे राशिद ने एक और अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
विज्ञापन

3 of 5
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम - फोटो : social media
राशिद ने टेस्ट में बतौर कप्तान अपने डेब्यू मैच में बल्ले के बाद गेंद से भी आलराउंड प्रदर्शन कर खास उपलब्धि हासिल कर ली। राशिद ने मैच की पहली पारी में पहले अर्धशतक जड़ा और फिर पहली पारी में गेंदबाजी में पांच विकेट भी चटका दिए। इसी के साथ राशिद टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम उम्र में ऐसा कारनामा करने वाले पहले कप्तान बन गए हैं।

4 of 5
राशिद खान - फोटो : social media
वहीं राशिद खान दुनिया के चौथे ऐसे टेस्ट कप्तान बन गए हैं जिन्होंने कप्तान के तौर पर अपने डेब्यू टेस्ट में अर्धशतकीय पारी के बाद पांच विकेट भी लिए। हालांकि राशिद से पहले तीन कप्तान ये कारनामा कर चुके थे लेकिन फर्क यह था उन सभी ने पहली दो पारियों में ये कमाल नहीं किया था। जबकि राशिद ने पहली ही पारी में ये करनामा कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राशिद खान - फोटो : सोशल मीडिया
राशिद से पहले टेस्ट क्रिकेट में अपनी डेब्यू कप्तानी में पहले अर्धशतक और पांच विकेट लेने का कमाल सबसे पहले 1905 में इंग्लैंड के स्टेनली जैक्सन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया था। उनके बाद 1982 में इमरान खान ने इंग्लैंड और फिर बांग्लादेश के शाकिब अल हसन ने 2009 में वेस्टइंडीज के खिलाफ ये कमाल किया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें