भारतीय कप्तान विराट कोहली पिछले छह वर्षों में किसी कैलेंडर वर्ष में खेली गई तीसरी पारी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक जड़ देते थे, लेकिन वर्ष 2020 में पहले खराब फार्म और अब कोविड-19 महामारी के कारण भारतीय कप्तान का इंतजार लंबा खिंच गया है। कोहली ने इस साल टेस्ट, एकदिवसीय और टी-20 में कुल मिलाकर 16 पारियां खेली हैं। जिसमें उनका उच्चतम स्कोर 89 रन रहा है जो उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेंगलुरू में 19 जनवरी को वन-डे मैच में बनाया था।