फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट से मुकाबले पर झुंझलाए बाबर आजम, कहा- पाकिस्तानी बल्लेबाजों से करो तुलना

Fri, 03 Jul 2020 04:06 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
विराट कोहली और बाबर आजम - फोटो : ट्विटर
पाकिस्तान के सीमित ओवरों के कप्तान बाबर आजम भारतीय कप्तान विराट कोहली से लगातार तुलना से उकता गए हैं और उनका कहना है कि पाकिस्तान के महान बल्लेबाजों से उनकी तुलना होनी चाहिए।
 
विज्ञापन

2 of 6
विराट कोहली - फोटो : social media
कोहली से छह साल छोटे बाबर को विभिन्न प्रारूपों में कोहली के जबरदस्त रिकॉर्ड के करीब पहुंचने के लिए अभी लंबा सफर तय करना है। भारतीय कप्तान के खाते में 70 अंतरराष्ट्रीय शतक हैं और तीनों प्रारूपों में उनका औसत 50 से अधिक है।
विज्ञापन

3 of 6
बाबर आजम - फोटो : ट्विटर
बाबर ने एक ऑनलाइन मीडिया सत्र में कहा, 'मुझे अधिक खुशी होगी अगर मेरी तुलना जावेद मियांदाद, मोहम्मद युसूफ  या यूनिस खान से होगी। कोहली या किसी अन्य भारतीय से तेरी तुलना क्यों।’

4 of 6
babar azam
बाबर ने 16 अंतरराष्ट्रीय शतक जमाए हैं और वनडे था टी-20 में उनका औसत 50 से अधिक है जबकि टेस्ट में उनका औसत 45.12 है। उन्होंने यह भी कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ आगामी सीरीज में किसी एक गेंदबाज को वह निशाना नहीं बनाएंगे।
विज्ञापन

5 of 6
बाबर आजम - फोटो : ESPN
उन्होंने कहा, 'मैं यह नहीं देखता कि गेंदबाज कौन है या उसकी कैसी साख है। मैं हर गेंद को उसकी गुणवत्ता के आधार पर खेलता हूं। इंग्लैंड के पास उम्दा गेंदबाज हैं और उन्हें घर पर खेलने का फायदा मिलेगा लेकिन इस तरह की चुनौती में ही मैं रन बनाना चाहता हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बाबर आजम
बाबर ने कहा कि वह टेस्ट मैच में तिहरा शतक बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा, 'जब आप शतक बनाते हैं तो उसे दोहरे शतक में और दोहरे को तिहरे शतक में बदलना चाहते हैं। मैं भी यही करना चाहूंगा।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें