फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान को अपनी ही टीम से मिला नया कोच

Thu, 03 Nov 2016 12:07 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पाकिस्तान क्रिकेट - फोटो : getty
वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रही पाकिस्तान क्रिकेट टीम को अपनी ही टीम से एक बॉलिंग कोच मिल गया है। खबरों के मुताबिक पाकिस्तान के नए बॉलिंग कोच 4 नवंबर से शुरू होने वाली न्यूजीलैंड सीरीज से टीम के साथ जुड़ेंगे।
विज्ञापन

पाकिस्तान को अपनी ही टीम से मिला नया कोच

2 of 5
अजहर महमूद - फोटो : ESPN
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने ऑलराउंडर अजहर महमूद को पाकिस्तान क्रिकेट टीम का गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है। महमूद 2 साल तक इस पद पर बने रहेंगे। महमूद न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज से टीम के साथ जुड़ेंगे।
विज्ञापन

पाकिस्तान को अपनी ही टीम से मिला नया कोच

3 of 5
अजहर महमूद - फोटो : ESPN
ईएसपीएन के मुताबिक अजहर महमूद को एशिया कप 2016 के दौरान मुश्ताक एहमद के अस्थायी विकल्प के रूप में चुना गया था। इसके बाद वो पाकिस्तानी टीम के साथ आईसीसी टी-20 विश्व कप तक टीम के साथ जुड़े रहे थे।

पाकिस्तान को अपनी ही टीम से मिला नया कोच

4 of 5
अजहर महमूद - फोटो : ESPN
महमूद जुलाई 2016 तक काउंटी टीम सर्रे के अनुबंधित खिलाड़ी थे। इसके बाद वो अगस्त में इंग्लैंड दौरे पर भी टीम के साथ नजर आए थे। महमदू सीमित ओवरों के विशेषज्ञ माने जाते हैं। खासतौर पर वो डेथ ओवर्स के स्पेशलिस्ट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान को अपनी ही टीम से मिला नया कोच

5 of 5
अजहर महमूद - फोटो : ESPN
41 वर्षीय अजहर महमूद पहले भी पाकिस्तान टीम के साथ जुड़ चुके हैं। 2007 में संन्यास लेने के बाद भी महमूद काउंटी क्रिकेट और आईपीएल में काफी समय तक खेलते रहे। महमूद गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी उपयोगी योगदान देने के लिए मशहूर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें