पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच शारजाह में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में कैरिबियाई टीम जीत की ओर बढ़ चुकी है। आखिरी दिन जहाँ वेस्टइंडीज को जीत के लिए सिर्फ 39 रनों की जरूरत हैं, वहीं पाकिस्तान को सीरीज में व्हाइटवाश करने के लिए अभी 5 विकेट लेने हैं।
विज्ञापन
18 महीने बाद वेस्टइंडीज टेस्ट में कर सकता है यह कारनामा
2 of 7
वेस्ट इंडीज
- फोटो : getty
152 के लक्ष्य के सामने हालांकि एक समय वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई थी लेकिन क्रेग ब्रैथवेट और शेन डाऊरिच ने अहम साझेदारी निभाते हुए टीम को संभाल लिया। वेस्टइंडीज के लिए यह टेस्ट अब नाक बचाने जैसा हो गया है।
विज्ञापन
18 महीने बाद वेस्टइंडीज टेस्ट में कर सकता है यह कारनामा
3 of 7
देवेंद्र बिशू
- फोटो : getty
चौथे दिन पाकिस्तान ने 87/4 से आगे खेलते हुए लंच तक के 159/5 बना लिए। लंच के बाद वेस्टइंडीज ने जबरदस्त वापसी की और पाकिस्तान की पारी को 208 रनों पर समाप्त कर दिया। पाकिस्तान टीम के आखिरी 5 विकेट सिर्फ 33 रनों में गिरे।
18 महीने बाद वेस्टइंडीज टेस्ट में कर सकता है यह कारनामा
4 of 7
जेसन होल्डर
- फोटो : getty
पाकिस्तान के लिए अजहर अली ने सबसे ज्यादा 91 रन बनाये। वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने टेस्ट क्रिकेट में पहली बार पारी में 5 विकेट लिए। उनके अलावा देवन्द्र बिशू ने 3 विकेट लिए।
विज्ञापन
18 महीने बाद वेस्टइंडीज टेस्ट में कर सकता है यह कारनामा
5 of 7
यासिर शाह
- फोटो : getty
152 रनों का लक्ष्य के पीछा करते हुए चायकाल तक वेस्टइंडीज ने बिना किसी नुकसान 23 रन बना लिए, लेकिन पाकिस्तान ने चाय के बाद शानदार गेंदबाजी की और वेस्टइंडीज का स्कोर 67/5 हो गया।
विज्ञापन
18 महीने बाद वेस्टइंडीज टेस्ट में कर सकता है यह कारनामा
6 of 7
क्रेग ब्राथवे
- फोटो : getty
पाकिस्तान के जीत की उम्मीदें बढ़ गई थी लेकिन पहली पारी में शतक लगाने वाले क्रेग ब्रैथवेट ने शेन डाऊरिच के साथ छठे विकेट के लिए 47 रन जोड़े। एक बार फिर वेस्टइंडीज का पल़ड़ा भारी हो गया। स्टंप्स के समय ब्रैथवेट 44 और डाऊरिच 36 रन बनाकर खेल रहे थे।
18 महीने बाद वेस्टइंडीज टेस्ट में कर सकता है यह कारनामा
7 of 7
क्रिकेट
- फोटो : getty
वेस्टइंडीज के सामने 2016 में पहली टेस्ट जीत की चुनौती होगी। वेस्टइंडीज ने पिछले 18 महीने से कोई टेस्ट नहीं जीता है। वेस्टइंडीज ने आखिरी टेस्ट जीत पिछले साल मई में इंग्लैंड को ब्रिजटाउन में 5 विकेट से हराकर हासिल की थी।