न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 टी-20 सीरीज मैच के लिए टीम इंडिया में हैदराबाद के मोहम्मद सिराज को शामिल किया गया है। यह सीरीज वन डे मैचों की सीरीज के बाद खेली जाएगी। सिराज का जीवन काफी मुफलिसी में बीता। हालांकि ऑटो चालक पिता ने सिराज को जिंदगी में कभी पैसों की कमी महसूस नहीं होने दी। उन्होंने सिराज के लिए महंगी से महंगी किट खरीदी।
विज्ञापन
सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें 2.6 करोड़ में खरीदा था
2 of 5
सिराज
पिता मोहम्मद गौस की लगन का नतीजा यह रहा कि मोहम्मद सिराज को आईपीएल के दसवें सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें 2.6 करोड़ में खरीदा था। 23 वर्षीय सिराज ने आईपीएल में बेहतर प्रदर्शन भी किया। टी-20 में उन्होंने आईपीएल को मिलाकर अब तक 16 मैचों में 26 विकेट लिए हैं।
विज्ञापन
गरीब बच्चों को क्रिकेट सिखाते हैं
3 of 5
सिराज
सिराज गरीबी के बाद लाइमलाइट में आते हुए क्रिकेट में ऊंचा मुकाम हासिल किया है। लेकिन वह अभी भी जमीन से जुड़े हुए हैं। तभी तो वह अपने घर के नजदीक गरीब बच्चों को मुफ्त में क्रिकेट का प्रशिक्षण देते हैं।
पहली ईनामी राशि 500 रुपए थी
4 of 5
सिराज
सिराज ने तमिलनाडु प्रीमियर लीग से अपने क्रिकेट का सफर शुरू किया था। वैसे उन्होंने एक क्लब मैच में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 500 रुपए का ईनाम जीता था। यह उनकी पहली कमाई थी। दरअसल अपनी मामा की टीम से क्लब क्रिकेट खेलते हुए उन्होंने एक मैच में 25 ओवर में 20 रन देकर 9 विकेट लिए थे। मामा ने ईनाम स्वरूप 500 रुपए दिए थे।
सिराज ने अब तक 14 प्रथम श्रेणी में 53 तथा 13 लिस्ट ए क्रिकेट मैचों में 20 विकेट लिए हैं। सिराज कहते हैं कि पिता मोहम्मद गौस और मां शबाना बेगम के लिए हैदराबाद में पॉश इलाके में एक घर खरीदने की उनकी इच्छा है। सिराज ने कहा कि मेरे वालिद मेरे लिए हमेशा सबसे अच्छी स्पाइक लाते थे। गेंदबाजी की स्पाइक की कीमत बहुत होती है। लेकिन वह हर हाल में इसे मेरे लिए लाते थे।