फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUSvNZ: दमकलकर्मियों को श्रद्धांजलि देंगे खिलाड़ी, धुएं की वजह से तीसरे टेस्ट में हो सकती है देर

Thu, 02 Jan 2020 11:05 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ऑस्ट्रेलियाई टीम - फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के क्रिकेटर सिडनी में शुक्रवार से शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट मुकाबले के दौरान दमकलकर्मियों और उन लोगों को श्रद्धांजलि देंगे, जिन्होंने जंगल में लगी आग में अपनी जान गंवा दी थी। अधिकारियों ने गुरुवार को कहा कि धुएं के कारण वायु की गुणवत्ता खराब होने की वजह से वे मैच में संभावित देरी के लिए तैयार हैं। ऑस्ट्रेलिया में सोमवार से लगी इस आग में कम से कम 18 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

2 of 5
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम - फोटो : पीटीआई
शुक्रवार को मुकाबला शुरू होगा या नहीं यह फैसला अंपायर हवा की गुणवत्ता जांचने के बाद ही लेंगे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख पीटर रोच ने क्रिकेट डाट काम से कहा कि बारिश की तरह अतिरिक्त समय जोड़ने के लिए और टेस्ट निलंबित करने के लिए भी नियम हैं।  उन्होंने कहा कि हालांकि यह संभावना नहीं है। हमें भरोसा है कि पूरे दिन का खेल होगा। 
विज्ञापन

3 of 5
Australia Cricket Team - फोटो : सोशल मीडिया
रोच ने कहा कि हमें हालांकि उस दिन कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, लेकिन हम इसे ऐसे ही खेलेंगे जैसे बारिश में या फिर प्रतिकूल मौसम में खेलते हैं। इसमें समय जोड़ा जा सकता है। शुक्रवार को खेलने से पहले दोनों टीम के खिलाड़ी आपातकालीन सेवा के कर्मियों के लिए एक मिनट तक तालियां बजाकर सराहना करेंगे। साथ ही जिन लोगों की मौत हुई है उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए हाथ में काली पट्टी बांधेंगे। दक्षिण पूर्व ऑस्ट्रेलिया के जंगल में 30 दिसंबर से लगी आग में अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है।

4 of 5
ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम - फोटो : ट्विटर
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मार्च में सिडनी में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच एक दिवसीय मैचों के दौरान ऑस्ट्रेलियाई रेड क्रॉस आपदा राहत कोष के लिए धन जुटाने की भी घोषणा की। ऑस्ट्रेलिया के कोच जस्टिन लैंगर और कप्तान टिम पेन ने स्थानीय मीडिया में प्रकाशित एक संयुक्त पत्र में कहा कि ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट की ओर से हम आग से लड़ने वाले सभी लोगों को ऑस्ट्रेलिया में सुरक्षित नए साल की शुभकामनाएं देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऑस्ट्रेलियाई टीम - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा कि हम प्रार्थना करते हैं कि स्थिति में सुधार आए, बारिश आ जाए और आग बूझ जाए। क्रिकेट अधिकारियों के लिए धुएं का मुद्दा काफी मुश्किल है, क्योंकि यह इस समय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद राज्य सरकारों और ऑस्ट्रेलियाई खेल संस्थान के वायु गुणवत्ता संबंधित दिशा निर्देशों पर निर्भर हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें