टीम इंडिया इससे पहले मेलबर्न और सिडनी में टेस्ट जीत चुकी है। मेलबर्न में तो भारत दो बार टेस्ट मैच (1977-78 और 1981) तथा सिडनी में एक बार (1978) में जीत दर्ज कर चुका है। टीम इंडिया का इस वर्ष विदेशी धरती पर प्रदर्शन अच्छा रहा है, भले ही उसे दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के हाथों सीरीज गंवानी पड़ी थी इसके बावजूद उसने जुझारू खेल दिखाया था।