फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUSvIND: जीत के हीरो बने ये पांच खिलाड़ी, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया में जिताई सीरीज

Mon, 07 Dec 2020 09:24 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
विज्ञापन
1 of 6
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : social media
रविवार को सिडनी में खेले गए दूसरे और निर्णायक मुकाबले को जीतकर भारत ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली है। मैच में टॉस गंवाकर ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित 20 ओवर में 194/5 का स्कोर खड़ा किया था। जवाब में भारत ने 19.4 ओवर्स में ही 195 रन बनाकर मैच जीत लिया। मैच के साथ-साथ भारत ने सीरीज पर भी कब्जा जमा लिया। ऐसे में आइए जानते हैं टीम इंडिया की इस जीत में कौन से वो पांच खिलाड़ी रहे मैच के हीरो?

विज्ञापन

2 of 6
हार्दिक पांड्या और शिखर धवन - फोटो : पीटीआई
शिखर धवन
बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने 36 गेंदों में चार चौके और दो छक्के की मदद से 52 रन की अर्धतकीय पारी खेली। पहले विकेट के लिए धवन और राहुल के बीच 56 रन की साझेदारी हुई। इस मजबूत शुरुआत का फायदा मिला।
विज्ञापन

3 of 6
हार्दिक पांड्या - फोटो : ट्विटर @cricketcomau
हार्दिक पांड्या
टीम इंडिया की इस जीत में ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने अहम भूमिका निभाई। पांड्या ने आखिरी ओवर की चौथी गेंद पर छक्का मारकर टीम इंडिया को जीत दिलाई। हार्दिक ने 22 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के की मदद से नाबाद 42 रनों की पारी खेली। आखिरी ओवर में उन्होंने दो छक्के लगाए। अगर वह अंत तक नहीं रूकते तो मैच असंभव ही लग रहा था।

4 of 6
विराट कोहली - फोटो : social media
विराट कोहली 
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने 24 गेंदों में दो चौके और दो छक्के की मदद से 40 रन बनाए। बीच के ओवर्स में जिस तरह उन्होंने स्कोरबोर्ड चलाया वह काबिल-ए-तारीफ था।
विज्ञापन

5 of 6
केएल राहुल - फोटो : ट्विटर @BCCI
केएल राहुल 
सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने 22 गेंदों में दो चौके और एक छक्के की मदद से 30 रन बनाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : social media
टी नटराजन
टी नटराजन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर्स में 20 रन देकर दो विकेट लिए। उन्होंने डार्सी शॉर्ट और हेनरिक्स को अपना शिकार बनाया। जब लगभग हर भारतीय गेंदबाज की जमकर पिटाई हुई। लगभग 200 रन स्कोरबोर्ड पर टंग गए, ऐसे वक्त में महज एक वन-डे और एक टी-20 पुराने इस खिलाड़ी के खेल ने सभी का दिल जीत लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें