भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड के ओवल मैदान में खेले गए पहले टेस्ट में भारत को आठ विकेट से हार झेलनी पड़ी। दूसरे दिन की समाप्ति पर कमजोर स्थिति में नजर आ रही ऑस्ट्रेलियाई टीम ने तीसरे दिन पेसर्स के दम पर जबरदस्त वापसी की। कमिंस और हेजलवुड की तूफानी गेंदबाजी के आगे भारतीय बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए। मेहमान टीम ने तीसरे दिन 92 गेंदें खेलकर सिर्फ 27 रन बनाए और 36 के कुल स्कोर पर ढेर हो गई। इस दौरान टीम इंडिया ने कई शर्मानक रिकॉर्ड भी अपने नाम किए।
विज्ञापन
2 of 6
विराट कोहली
- फोटो : twitter@ICC
भारतीय टीम ने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 36 रन का अपना न्यूनतम स्कोर बनाया। यही नहीं वह टेस्ट में सबसे कम स्कोर बनाने वाली एशियाई टीम भी बनी। यह एडिलेड में किसी टीम द्वारा एक पारी में बनाया गया सबसे न्यूनतम स्कोर भी है जबकि अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में पांचवां सबसे छोटा स्कोर है।
विज्ञापन
3 of 6
विराट कोहली
- फोटो : twitter
भारत की तरफ से दूसरी पारी में कोई भी बल्लेबाज दोहरे अंक के स्कोर तक नहीं पहुंच पाया। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसा दूसरी बार हुआ जब किसी पारी में टीम के 11 खिलाड़ियों में से कोई भी दोहरे अंक का स्कोर नहीं बना पाया। भारत से पहले 1924 में दक्षिण अफ्रीकी टीम डबल फिगर में नहीं पहुंच पाई थी। तब हर्बी टेलर ने सर्वाधिक सात रन बनाए थे।
4 of 6
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
विराट कोहली एडिलेड टेस्ट की पहली पारी में 74 और दूसरी पारी में चार रन ही बना पाए। जबकि यह उनका इस साल का आखिरी मैच था। ऐसे में 2008 के बाद यह पहली बार हुआ जब विराट कोहली किसी कैलेंडर वर्ष में एक भी अंतरराष्ट्रीय शतक नहीं लगा पाए।
विज्ञापन
5 of 6
विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे
- फोटो : ट्विटर
भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरी पारी में 19 रन पर अपने छह विकेट गंवा दिए। छठे विकेट के पतन पर भारत का यह सबसे कम स्कोर रहा। इससे पहले टीम इंडिया ने 1996 में डरबन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 25 रन पर इतने ही विकेट गंवाए थे।
एक समय भारत का स्कोर आठ विकेट पर 26 रन था और वह टेस्ट क्रिकेट के न्यूनतम स्कोर की बराबरी करने की स्थिति में दिख रहा था, लेकिन हनुमा विहारी (आठ) के चौके से टीम क्रिकेट इतिहास के सबसे खराब रिकॉर्ड की बराबरी करने से बच गई।