फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUSvIND: टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, बेहद गंभीर है रवींद्र जडेजा की चोट, जानें अपडेट

Mon, 07 Dec 2020 03:29 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
जडेजा हैमस्ट्रिंग से भी जूझ रहे हैं - फोटो : ट्विटर
भारतीय हरफनमौला रवींद्र जडेजा पहले टी-20 मैच के दौरान सिर में लगी चोट (कनकशन) और हैमस्ट्रिंग चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट से बाहर रह सकते हैं। अपने करियर का 50वां टेस्ट खेलने की दहलीज पर खड़े जडेजा कम से कम तीन सप्ताह के लिए क्रिकेट से दूर रहेंगे यानी एडीलेड में 17 दिसंबर से शुरू हो रहा दिन रात का पहला टेस्ट वह नहीं खेल पाएंगे।
विज्ञापन

2 of 4
जडेजा - फोटो : social media
हैमस्ट्रिंग चोट गंभीर होने पर वह 26 दिसंबर से मेलबर्न में शुरू हो रहे बॉक्सिंग डे टेस्ट से भी बाहर रह सकते हैं। बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया, 'आईसीसी कनकशन प्रोटोकॉल के तहत सिर में चोट लगने पर खिलाड़ी को सात से 10 दिन आराम दिया जाता है जिससे जडेजा 11 दिसंबर से दूसरा अभ्यास मैच भी नहीं खेल सकेंगे। यह असंभव है कि अभ्यास मैच खेले बिना टीम प्रबंधन उन्हें पहले टेस्ट में उतार दे।'
विज्ञापन

3 of 4
रविंद्र जडेजा - फोटो : social media
समझा जाता है कि कनकशन से ज्यादा हैमस्ट्रिंग चोट के कारण जडेजा को पहले टेस्ट से बाहर रहना पड़ सकता है। भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच पहले अभ्यास मैच की कमेंट्री के दौरान एक कमेंटेटर ने खुलासा किया कि जडेजा कनकशन के कारण तीन सप्ताह बाहर रहेंगे। बोर्ड के सूत्र ने हालांकि बताया कि वह कनकशन से उबर रहे हैं, लेकिन हैमिस्ट्रंग से ठीक होने में समय लग सकता है।
विज्ञापन

4 of 4
अश्विन और जडेजा - फोटो : सोशल मीडिया
जडेजा के नहीं खेलने पर आर अश्विन भारतीय टीम में अकेले स्पिनर होंगे, जिन्होंने अभ्यास मैच में अच्छा प्रदर्शन किया। ऐसे में 32 वर्षीय इस ऑलराउंडर का जल्द से जल्द उबरना बेहद जरूरी है तभी टीम इंडिया बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी अपने पास बरकरार रख पाएगी। बताते चलें कि भारतीय कप्तान विराट कोहली भी पहले टेस्ट के बाद स्वदेश लौट जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें