फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUSvIND: चेतेश्वर पुजारा का एक और कमाल, 150 रन पूरा करते ही बनाया यह रिकॉर्ड

Fri, 04 Jan 2019 07:14 AM IST
Amit Saini स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी आखिरी टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल जारी है। पहले ही दिन शतक बना चुके चेतेश्वर पुजारा दूसरे दिन भी बेहतरीन रंग में नजर आए। 130 के स्कोर से आगे बढ़ते हुए सौराष्ट्र के इस बल्लेबाज ने जल्द ही अपने 150 रन पूरे कर लिए। इसके साथ ही अपने नाम एक स्पेशल रिकॉर्ड भी किया।
विज्ञापन

2 of 6
दरअसल, 150 रन पूरे करते ही पुजारा अब पांचवे ऐसे भारतीय बल्लेबाज बन गए जिसने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर 150 से ज्यादा रन बनाए हैं। सचिन तेंदुलकर (241, 154), रवि शास्त्री (206), वीवीएस लक्ष्मण (178, 167) सुनील गावस्कर (172), इस मामले में पुजारा से आगे हैं।
विज्ञापन

3 of 6
ये रिकॉर्ड भी बने पुजारा की पहले दिन की पारी में

पुजारा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक सीरीज में सबसे अधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर हैं। इस सूची में कोहली पहले और सुनील गावस्कर दूसरे स्थान पर हैं। पुजारा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किसी टेस्ट मैच के पहले दिन सबसे अधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में अभी छठे स्थान पर आ गए।
 

4 of 6
- फोटो : self
इस सूची में वीरेंद्र सहवाग सबसे ऊपर हैं। पूर्व बल्लेबाज ने मेलबर्न में 2003 में खेले गए मैच में पहले दिन पहली पारी में 195 रन बनाए थे। पुजारा एक सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे अधिक गेंदों का सामना करने वाले भारतीय बल्लेबाजों में राहुल द्रविड़, सुनील गावस्कर, विजय हजारे और कोहली के साथ शामिल हो गए हैं। उन्होंने इस सीरीज में अब तक कुल 1135 गेंदों का सामना किया है।
विज्ञापन

5 of 6
मेलबर्न में भी लगाया था शतक 

पुजारा ने इससे पहले मेलबर्न में भी सीरीज के तीसरे टेस्ट में बेहतरीन शतक लगाया था। पुजारा ने मेलबर्न में 280 गेंदों में अपने करियर का सबसे धीमा शतक पूरा किया था। पुजारा ने इस पारी में 106 रन बनाए थे और टीम इंडिया के लिए मजबूत नींव रखी थी जिसकी वजह से टीम इंडिया पहली पारी में 443 रन बना सकी थी। टीम का यही स्कोर उसकी जीत की वजह बना था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एडिलेड में शतक लगाकर बने थे मैन ऑफ द मैच

एडिलेड टेस्ट में भी पुजारा ने पहली पारी में शानदार 123 रन बनाए थे। वह मैच भी भारतीय टीम अपने नाम करने में सफल रही थी। एडिलेड में एक सेंचुरी और एक हाफ सेंचुरी लगाने के बाद पुजारा पर्थ टेस्ट में केवल 24 और 4 रनों की पारी खेल पाए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें