फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटा करने के लिए लड़कियों को पिलाया जा रहा केमिकल, वजह जान हो जाएंगे हैरान  

Thu, 03 Jan 2019 08:01 PM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : Social Media
आए दिन दुनिया भर से कई हैरान कर देने वाली खबरें सामने आती रहती हैं। आजकल की बदलती लाइफ स्टाइल में लोग अपने लिए समय ही नहीं निकाल पाते हैं, जिसके चलते लोगों का वजन बढ़ जाता है। अगर मेडिकल रिपोर्ट की बात करें तो दस में से छह लोग लोग मोटापे का शिकार हैं, जबकि दूसरी ओर लड़कियां स्लिम और ट्रिम रहने के लिए कई तरह के खास प्रयास करती रहती हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी खबर के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां लड़कियों को मोटा बनाया जा रहा है। 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : Social Media
दरअसल, अफ्रीका के मॉरीटेटनिया इलाके में लड़कियों को जानवरों को मोटा करने वाला केमिकल पीने पर मजबूर किया जाता है। यह बात जानकार आपको और हैरानी हो सकती है कि इस जगह पर लड़कियों को मोटा करने के लिए उनके परिजन उन्हें केमिकल पीने पर मजबूर आखिर क्यों करते हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : Social Media
आपको बता दें कि यहां लड़कियां ऐसा इसलिए करती हैं, क्योंकि यहां के मर्द स्किनी नहीं बल्कि मोटी लड़कियों को ही पसंद करते हैं। यहां के लोगों का मानना है कि अगर कोई महिला मोटी नहीं है मतलब वह खूबसूरत नहीं है। यहां के युवा इन मोटी लड़कियों को शादी के लिए एक बेहतर विकल्प समझते हैं। हालांकि इस परंपरा को लेबलॉह नाम से भी जाना जाता है। लेबलॉह नाम की इस परंपरा के मुताबिक, लड़कियों को पांच साल की उम्र में ही फैट फार्म भेज दिया जाता है, इस फैट फार्म में लड़कियां अपना वजन बढ़ाती हैं।

4 of 6
- फोटो : Social Media
इतना ही नहीं इसे लेकर एक डॉक्यूमेंट्री भी सामने आई है। यहां पर लोगों का मानना है कि लड़की जितनी मोटी होती है, उसे उसकी संपन्नता से देखा जाता है और इसी के चलते यहां पर दो महिनों का सीजन होता है। जिसे 'फीडिंग सीजन' कहा जाता है। कहते हैं कि इस सीजन के दौरान लड़कियों को मोटा करने के लिए ऊंट का दूध  साथ ही कई सारे फूड सप्लीमेंट भी दिए जाते हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : Social Media
सबसे चौंकाने वाली बात तो यह है कि लड़कियों को यह खाने-पीने के लिए उनके घर वाले ही मजबूर करते हैं। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, यह भी कहा जाता है कि गरीब परिवारों में जब खाने की कमी होती है तो यहां के लोग अपनी बच्चियों को जानवरों को मोटा करने वाले केमिकल को पीने के लिए मजूबर करते हैं। हालांकि, इन केमिकल्स को पीने से यहां पर कई लड़कियों की मौत भी हो चुकी है, लेकिन यहां के लोग अभी भी अपनी बेटियों को मोटी करने के लिए यही हथकंडा अपना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : Social Media
आपको बता दें कि फैट फर्म की खास बात यह है कि यहां लड़कियों को जबरदस्ती ठूंस-ठूंसकर खिलाया जाता है। भले लड़कियों को उल्टी आए या वो बीमार पड] जाएं इससे लोगों को कोई फर्क नहीं पड़ता है। इन्हें सिर्फ लड़कियों के मोटा होने से मतलब है। यहां की सभी औरतें मोटी होती हैं लेकिन वो उतनी ही खूबसूरत भी होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें