फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक हफ्ते पहले हुआ था मां का निधन, अब 16 की बरस में पाक के लिए डेब्यू कर सकता है यह युवा खिलाड़ी

Tue, 19 Nov 2019 07:08 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
नसीम शाह - फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तानी तेज गेंदबाज नसीम शाह ने पिछले हफ्ते हुए अपनी मां के निधन के गम को भुलाकर उनका ख्वाब पूरा करने की तैयारी में जुटे हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में अगर उन्हें खेलने का मौका मिलता है, तो वह सचिन तेंदुलकर की तरह 16 बरस की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण कर लेंगे। तेंदुलकर ने अपने पिता रमेश तेंदुलकर के निधन के बाद भी 1999 विश्व कप खेला था और टूर्नमेंट में लौटकर कीनिया के खिलाफ शतक जमाया था।
विज्ञापन

2 of 4
नसीम शाह - फोटो : सोशल मीडिया
नसीम ने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ पर्थ में आठ ओवर में बेहतरीन गेंदबाजी की। तेंदुलकर ने 16 बरस की उम्र में नवंबर 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। सबसे कम उम्र में टेस्ट खेलने वाले पाकिस्तान के हसन रजा है, जिन्होंने 1996 में 14 बरस की उम्र में पहला टेस्ट खेला था, लेकिन बाद में उनकी जन्मतिथि को लेकर विवाद हुआ था।

 
विज्ञापन

3 of 4
मिसबाह उल हक - फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान के मुख्य कोच मिसबाह उल हक ने कहा कहा कि नसीम शाह के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि उसका गेंदबाजी पर नियंत्रण कमाल का है। उसने यहां भी अच्छी गेंदबाजी की है और वह हमारे लिए मैच विनर हो सकता है।

 
विज्ञापन

4 of 4
नसीम शाह - फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मुख्य कार्यकारी वसीम खान ने कहा कि नसीम ने अपने परिवार से बात की और उन्होंने कहा कि तुम्हारी मां भी चाहती थीं कि तुम पाकिस्तान के लिए खेलो। उन्होंने कहा कि हर कोई उसके आसपास है और यह सुनिश्चित कर रहा है कि वह तन्हा और परेशान ना हो।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें