फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाना गाते नजर आईं भारतीय महिला क्रिकेटर हरलीन देओल, इंटरनेट पर VIDEO वायरल

Tue, 19 Nov 2019 06:56 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
हरलीन देओल - फोटो : सोशल मीडिया
पिछले कुछ साल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम में कई नए चेहरों और खिलाड़ियों ने अपनी जगह बनाई है। मिताली राज और झूलन गोस्वामी जैसे अनुभवी और दिग्गज खिलाड़ियों के युग के बाद अब भारतीय महिला टीम में युवा खिलाड़ियों का दबदबा दिखने लगा है। इन्हीं में से एक हैं, हरलीन देओल।
विज्ञापन

2 of 6
हरलीन देओल - फोटो : ट्विटर
इस साल फरवरी में इंग्लैंड के खिलाफ हरमनप्रीत कौर के चोटिल होने के बाद डेब्यू करने वालीं हरलीन का एक और रूप सामने आया है। पंजाब से आने वालीं हरलीन अपनी बल्लेबाजी और चुस्ती के लिए पहचानी जातीं हैं, लेकिन अपने इंस्टग्राम अकाउंट पर उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है।
 

वीडियो में कोई और नहीं बल्कि वह खुद बेहद मधुर आवाज में संगीत अराधना करते देखीं जा सकती हैं। 18 नवंबर को पोस्ट किए इस वीडियो को समाचार लिखे जाने तक 41 हजार लोग देख चुके हैं। साथ ही हजारों प्रतिक्रियाएं कमेंट बॉक्स की शोभा बढ़ा रहीं हैं।
विज्ञापन

3 of 6
हरलीन देओल - फोटो : अमर उजाला
पंजाब से आने वाली हरलीन ने क्रिकेट प्रेम की वजह से 13 साल की उम्र में घर छोड़ दिया था और हिमाचल चली गईं। वहां क्रिकेट खेलना शुरू किया। उन्होंने हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के साथ जुड़कर प्रोफेशनल क्रिकेट की शुरुआत की।

4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
भारत के सबसे होनहार ऑलराउंडर्स में से एक, हरलीन देओल ने अपने क्रिकेटिंग करियर की शुरुआत 8 साल की उम्र में की थी। उन्होंने अपने भाई के साथ खेलना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन

5 of 6
हरलीन - फोटो : social media
समर्पण और कड़ी मेहनत ने उनके सपने को पूरा किया और उन्हें देश के लिए खेलने का मौका मिला। चैलेंजर्स ट्रॉफी में इंडिया रेड की तरफ से खेलते हुए उन्होंने तीन मुकाबलों में 119 रन बनाने के बाद उन्हें चोटिल हरमनप्रीत की जगह टीम इंडिया में शामिल किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हरलीन - फोटो : social media
महिला IPL में भी हरलीन ने अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रेलब्लेजर टीम की तरफ से लगातार दो मैचों में 20-30 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। इसी वजह से टीम की कप्तान स्मृति मंधना ने भी उनकी खूब तारीफ की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें