फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉर्नर-स्मिथ की गैर मौजूदगी में कंगारुओं को बड़ा नुकसान, 34 साल के इतिहास में सबसे खराब रैंकिंग

Mon, 18 Jun 2018 12:39 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
warner and smith
बॉल टेंपरिंग में दोषी पाए गए ऑस्ट्रलियाई दिग्गज खिलाड़ी डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ की गैर मौजूदगी में टीम का हाल दिन प्रतिदिन बदतर होता जा रहा है। वनडे इंटरनेशनल की ताजा रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई टीम को तगड़ा झटका लगा है। कभी शीर्ष पर रहने वाली कंगारू टीम पांचवें स्थान से लुढ़ककर छठे पायदान पर पहुंच गई है।
विज्ञापन

2 of 5
पीएनजी बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : File
इंग्लैंड से लगातार शिकस्त मिलने के बाद ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के प्वॉइंट्स काफी कम हो गए हैं जिस वजह से ऑस्ट्रेलिया छठे स्थान पर आ गई है। मौजूदा वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में इंग्लैंड ने कंगारू टीम के खिलाफ तीन विकेट से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

3 of 5
england cricket team
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे मैच में 343 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही ऑस्ट्रेलिया की टीम 38 रन पहले ही ऑलआउट हो गई। यह सीरीज जीतने के लिए अब ऑस्ट्रेलिया को अपने अगले तीनों ही मैच हर हालत में जीतने होंगे। बता दें कि स्टीव स्मिथ पर बैन लगने के बाद टिम पेन को ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी सौंपी गई थी।

4 of 5
india v Pakistan
मौजूदा वनडे रैंकिंग में सबसे ज्यादा फायदा पाकिस्तान को मिला है। ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान दोनों की 102 रेटिंग्स हैं, लेकिन प्वॉइंट्स के मामले में पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया को पछाड़कर आगे निकल गई है। इंग्लैंड 124 रेटिंग्स के साथ इस लिस्ट में सबसे ऊपर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
TEAM India
वहीं टीम इंडिया दूसरे और दक्षिण अफ्रीका तीसरे स्थान पर है। चौथे स्थान पर न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने अपना वर्चस्व बरकरार रखा है। इस लिस्ट में सातवें पायदान की बांग्लादेश अभी भी श्रीलंका और वेस्टइंडीज जैसी बड़ी टीमों से आगे बनी हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें