फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: ऋषभ पंत को ऑस्ट्रेलियाई पीएम स्कॉट मॉरिसन ने दी शाबाशी, बोले- 'तुमने अच्छी स्लेजिंग की'

Wed, 02 Jan 2019 05:35 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
rishabh pant
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गुरुवार से सिडनी के मैदान पर आखिरी व निर्णायक टेस्ट मैच खेला जाएगा। इससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम नए साल के मौके पर ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन से उनके आवास पर मुलाकात की। आइए जानते हैं इस दौरान क्या हुआ?
 
विज्ञापन

2 of 6
ऋषभ पंत
दरअसल, बॉक्सिंग डे टस्ट को भारत की यादगार जीत और 'स्लेजिंग डे' टेस्ट के रूप में भी याद रखा जाएगा। यह इसलिए क्योंकि मेलबर्न टेस्ट में ऋषभ पंत और टिम पेन ने एक दूसरे पर स्लेजिंग की थी। पेन के अलावा पंत का नाथन लायन के साथ भी थोड़ा बहुत छींटाकशी हुई थी।
 
विज्ञापन

3 of 6
rishabh pant
इसके बाद भारतीय टीम के सारे खिलाड़ी ने नए साल के मौके पर ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान एक-एक कर सारे खिलाड़ी पीएम से मिले। जब भारतीय टीम के मैनेजर सुनील सुब्रमण्यम जब पंत का परिचय करवाने लगे तब प्रधानमंत्री ने कहा, 'अहा हां! तुम अच्छी स्लेजिंग करते हो? आपका बहुत स्वागत है। हमें प्रतिस्पर्धी खेल पसंद है।'

4 of 6
ऋषभ पंत
इससे पहले दोनों खिलाड़ियों ने मेलबर्न टेस्ट के दौरान एक दूसरे पर छींटाकशी की थी। वनडे टीम में महेंद्र सिंह धोनी को शामिल किये जाने का हवाला देते हुए पेन ने कहा था, 'एम एस वनडे टीम में लौट आया है। इस बच्चे को होबार्ट हरीकेंस भेज देना चाहिए। इससे होबार्ट जैसे खूबसूरत शहर में छुट्टियां बिताने का मौका भी मिलेगा। क्यो तुम बच्चे खिला सकते हो। मैं अपनी पत्नी को सिनेमा ले जाऊंगा और तब तक तुम मेरे बच्चे खिलाना।'
विज्ञापन

5 of 6
pant-Lyon
मेलबर्न में खेले गए तीसरे टेस्ट में ऋषभ पंत ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन की स्लेजिंग के बाद नाथन लायन की स्लेजिंग का भी करारा जवाब दिया। ऋषभ पंत और नाथन लायन के बीच यह वाक्या बॉक्सिंग डे टेस्ट के चौथे दिन 80वें ओवर में देखने को मिला। इस दौरान ऋषभ पंत ने लायन को कहा, 'कम ऑन गैरी। आपके पास कल हासिल करने के लिए कुछ नहीं बचेगा।' पंत के इस बात पर लायन हंसने लगे और कहा, मैं नहीं समझ सकता कि आप क्या कह रहे हैं। इसके बाद फिर लायन ने कहा, 'ऋषभ मैं तुम्हें बहुत पंसत करता हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
rishabh pant
बता दें कि टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत भले ही टीम के सबसे युवा खिलाड़ी हो, लेकिन नए साल के दिन इस विकेटकीपर ने यह साबित किया कि वह छोटे बच्चों के साथ काफी सहज है। मंगलवार को पेन की पत्नी बोनी पेन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो साझा की थी, जिसमें ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन के घर आयोजित कार्यक्रम के दौरान पंत पेन के बच्चों को गोद में उठाकर मुस्कुरा रहे थे। बोन्नी खुद भी इस तस्वीर में दिख रहीं है। उन्होंने तस्वीर के साथ लिखा था, 'बेस्ट बेबीसिटर।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें