फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम के खराब प्रदर्शन के बावजूद ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हैं सबसे आगे

Mon, 05 Dec 2016 07:41 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ऑस्ट्रेलिया 2015 - फोटो : getty
साल 2016 बतौर टीम ऑस्ट्रेलिया के लिए भले ही निराशाजनक रहा हो लेकिन उसके कुछ खिलाड़ियों के लिए व्यक्तिगत तौर पर यह साल बेहद खास रहा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी वनडे मैचों में बल्ले और गेंद दोनों से सबसे आगे हैं। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज एक तरफ रन बना रहे हैं वहीं दूसरी तरफ गेंदबाज विकेट निकाल रहे हैं।  

 
विज्ञापन

टीम के खराब प्रदर्शन के बावजूद ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हैं सबसे आगे

2 of 5
david warner - फोटो : reuters
साल 2016 में वनडे क्रिकेट में सिर्फ दो बल्लेबाज एक हजार रन ने आंकड़े को छू पाए हैं। ये दोनों बल्लेबाज ऑस्ट्रेलियाई ही हैं। साल 2016 में रन बनाने के मामले में बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर हैं। वार्नर ने इस साल अब तक खेले 21 मैच में 55.65 की औसत से 1113 रन बनाए हैं। दूसरे नंबर पर टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ हैं। स्मिथ ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में शतकीय पारी के दौरान एक हजार रन के आंकड़े को पार किया। 

 
विज्ञापन

टीम के खराब प्रदर्शन के बावजूद ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हैं सबसे आगे

3 of 5
विराट कोहली - फोटो : PTI
टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली के लिए साल 2016 बेहतरीन रहा है। लेकिन वह भी इस साल 1 हजार रन के आंकड़े के करीब नहीं पहुंच पाए हैं। कोहली ने इस साल 10 वनडे मैच खेले हैं जिनमें उन्होंने 92.37 की औसत से 739 रन बनाए हैं। 

 

टीम के खराब प्रदर्शन के बावजूद ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हैं सबसे आगे

4 of 5
एडम जंपा
वहीं गेंदबाजी में भी ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज का ही दबदबा रहा है। लेग स्पिनर एडम जंपा ने इस साल वनडे में सबसे अधिक विकेट चटकाए हैं।  हेडली-चैपल सीरीज के पहले वनडे में मिचेल सैंटनर को आउट कर जंपा ने इस साल अपने विकेट की संख्या को 30 तक पहुंचाया। जंपा के बाद दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जॉन हैस्टिंग और इंग्लैंड के लेग स्पिनर आदिल राशिद हैं। दोनों ने अब तक इस साल 29-29 विकेट हासिल किए हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम के खराब प्रदर्शन के बावजूद ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हैं सबसे आगे

5 of 5
जसप्रीत बुमराह - फोटो : getty
भारत की तरफ से इस साल वनडे में सबसे ज्यादा विकेट जसप्रीत बुमराह ने लिए हैं। बुमराह ने 8 वनडे में 17 विकेट हासिल किए हैं। साल 2016 में वनडे में सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों की सूची में वह 17वें नंबर पर हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें