फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टीव स्मिथ ने रचा इतिहास, की पॉन्टिंग की बराबरी

Mon, 05 Dec 2016 06:50 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
स्टीव स्मिथ - फोटो : उ
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सिडनी में शनिवार को खेले गए सीरीज के पहले एकदिवसीय मैच में शतकीय पारी खेलकर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज रिकी पॉन्टिंग के दो रिकॉर्ड्स की बराबरी कर ली।  

 
विज्ञापन

स्टीव स्मिथ ने रचा इतिहास, की पॉन्टिंग की बराबरी

2 of 6
स्टीव स्मिथ - फोटो : getty
तीन मैचों की सीरीज के पहले मैच में स्मिथ ने 157 गेंदों में 14 चौके और चार छक्कों की मदद से 164 रनों की पारी खेली। यह वनडे में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। इसके साथ ही स्मिथ ने ऑस्ट्रेलिया की ओर से कप्तान के तौर पर पॉन्टिंग के सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर की बराबरी की। रिकी पॉन्टिंग ने साल 2006 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 164 रनों की पारी खेली थी। 
 
विज्ञापन

स्टीव स्मिथ ने रचा इतिहास, की पॉन्टिंग की बराबरी

3 of 6
सचिन तेंदुलकर - फोटो : asas
स्मिथ किवी टीम के खिलाफ सर्वोच्च स्कोर बनाने वाले दुनिया के दूसरे कप्तान भी बन गए हैं। कप्तान के तौर पर न्यूजीलैंड के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ व्यक्गित स्कोर का रिकॉर्ड भारत के पूर्व कप्तान सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है। सचिन ने 1999 में हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में  किवी टीम के खिलाफ 186 रनों की पारी खेली थी।

 

स्टीव स्मिथ ने रचा इतिहास, की पॉन्टिंग की बराबरी

4 of 6
ab de villiers - फोटो : pti
अपनी शतकीय  पारी के साथ ही स्मिथ ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। इससे पहले एबी डिविलियर्स ने 2015 विश्वकप के दौरान वेस्टइंडीज के खिलाफ 162 रनों की पारी खेली थी। 

 
विज्ञापन

स्टीव स्मिथ ने रचा इतिहास, की पॉन्टिंग की बराबरी

5 of 6
रिकी पॉन्टिंग - फोटो : ESPN
इसके अलावा स्मिथ एक साल में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से 1000 से ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे कप्तान बन गए हैं। उनसे पहले पोंटिंग ने ही चार मौकों (2003, 2005, 2007, 2009) पर यह कारनामा किया था। 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टीव स्मिथ ने रचा इतिहास, की पॉन्टिंग की बराबरी

6 of 6
लॉकी
स्मिथ के अलावा इस मैच में न्यूजीलैंड के लिए पदार्पण करने वाले गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन ने भी एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने कर लिया। लॉकी ने इस मैच में 9 ओवरों मे 73 रन दिए। इसके साथ ही वह डेब्यू मैच में सबसे महंगे कीवी गेंदबाज बन गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें