इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने भी भारतीय टीम को ट्रोल किया। वहीं, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भी एक वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो 2021 में एडिलेड टेस्ट का है।
भारत को अगले महीने ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है। इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी भारतीय टीम और खिलाड़ियों को लेकर तरह-तरह के बयान दे रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया की टीम पिछले काफी समय से बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी नहीं जीत पाई है। मैदान पर दम लगाने के बजाय ऑस्ट्रेलियाई मीडिया अब भारत के दूसरे देशों के खिलाफ प्रदर्शन पर ट्रोल करने में जुट गई है। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया भारत के दौरे से पहले चाल चलने में जुट गई है। गुरुवार को भारत के न्यूजीलैंड के खिलाफ बंगलूरू टेस्ट में 46 रन पर ऑलआउट होने पर ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने सोशल मीडिया पर तंज कसा। उन्होंने भारत के 2021 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में 36 रन पर ऑलआउट होने को इस मैच से जोड़ा है।
विज्ञापन
2 of 5
रोहित और विराट
- फोटो : BCCI
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मीडिया हैंडल क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू ने पोस्ट करते हुए लिखा- क्या ऑलआउट 46 नया ऑलआउट 36 है? इसके साथ ही उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें भारत ऑस्ट्रेलिया एडिलेड टेस्ट के दृश्यों को दिखाया गया है। भारत को उस मैच में हार झेलनी पड़ी थी। हालांकि, इसके बाद टीम इंडिया ने जबरदस्त वापसी करते हुए सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी। भारत ने ऑस्ट्रेलिया में लगातार दूसरी टेस्ट सीरीज जीती थी और इस बार टीम सीरीज जीत की हैट्रिक लगाने उतरेगी।
विज्ञापन
3 of 5
भारतीय टीम
- फोटो : BCCI
वहीं, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने भी भारतीय टीम को ट्रोल किया। उन्होंने लिखा- आप भारतीय फैंस के सकारात्मक पहलुओं को देखें। वो कह रहे चलो अच्छा हुआ हम 36 के स्कोर को तो पार कर गए।'
4 of 5
ऋषभ पंत
- फोटो : BCCI
बेंगलुरु टेस्ट में भारत की पहली पारी 46 रन पर सिमट गई है। कप्तान रोहित शर्मा का टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला गलत साबित हुआ। ओवरकास्ट कंडीशन में टीम इंडिया के बल्लेबाज ताश के पत्तों की तरह बिखर गए। टीम के पांच बल्लेबाज तो खाता तक नहीं खोल सके। इनमें विराट कोहली, सरफराज खान, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन शामिल हैं। ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 20 रन बनाए। वहीं, यशस्वी जायसवाल ने 13 रन की पारी खेली। रोहित शर्मा दो रन और जसप्रीत बुमराह एक रन बनाकर आउट हुए।
46 रन भारत में किसी भी टीम द्वारा टेस्ट में सबसे कम स्कोर है। भारत ने दो साल पहले न्यूजीलैंड द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड को तोड़ा। 2021 में कीवी टीम वानखेड़े में 62 रन पर सिमट गई थी। यह भारत का अपने घर में सबसे खराब प्रदर्शन है। 37 साल पहले यानी 1987 में दिल्ली में भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 75 रन बनाए थे। वहीं, न्यूजीलैंड के खिलाफ भी भारत का यह सबसे खराब स्कोर है। इससे पहले 1976 में टीम इंडिया ने वेलिंगटन में कीवियों के खिलाफ 81 रन बनाए थे। यह टेस्ट में भारत का तीसरा न्यूनतम स्कोर है। इससे पहले 2020 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में भारतीय टीम 36 रन पर सिमट गई थी। वहीं, 1974 में इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में टीम इंडिया 42 रन पर ऑलआउट हो गई थी। यह टेस्ट में ओवरऑल किसी द्वारा 10वां न्यूनतम स्कोर है।