फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया के महानतम विकेटकीपर बोले- धोनी की काबिलियत को नजरअंदाज ना करें

Fri, 03 Nov 2017 03:32 PM IST
amarujala.com, Presented by: मुकेश झा
विज्ञापन
1 of 6
महेंद्र सिंह धोनी
ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व महान विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की तारीफ करते हुए बहुत बड़ी बात कही है। आइये जानते हैं कि उन्होंने क्या कहाः

 
विज्ञापन

2 of 6
एडम गिलक्रिस्ट - फोटो : ESPN
गिलक्रिस्ट ने एक इवेंट के दौरान समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत में कहा, 'टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के अनुभव को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।' 
विज्ञापन

3 of 6
महेंद्र सिंह धोनी
उन्होंने कहा, 'धोनी के पास काबिलियत है और वो अभी भी किसी भी नंबर (3 से 7) पर बल्लेबाजी करने को तैयार हो सकते है।' इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वो अपने अभी तक के करियर में ऐसा ही करते आए हैं।

4 of 6
एडम गिलक्रिस्ट - फोटो : ESPN
45 वर्षीय गिलक्रिस्ट ने कहा, 'पिछले 12 महीने से मैं ऑकड़ों से उतना अवगत नहीं हूं, लेकिन मुझे नहीं लगता है कि टीम में अभी भी कोई कमी आई हो। उन्होंने कहा कि मुझे विराट काफी पसंद है और उनके टीम के सारे खिलाड़ी पूरे जोश के साथ दिखाई देते हैं।'
विज्ञापन

5 of 6
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : ESPN
उन्होंने कहा, 'साल 2019 में वर्ल्ड कप होना है। मुझे नहीं लगता है कि 50 ओवर के क्रिकेट फॉर्मेट में धोनी का मुकाबला कोई और कर सकता है। मुझे पूरा विश्वास है कि धोनी टीम इंडिया के लिए सही निर्णय लेंगे। इसलिए उनके अनुभव को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विराट कोहली - फोटो : SOCIAL MEDIA
इसके साथ ही गिलक्रिस्ट ने टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान विराट कोहली की भी खूब तारीफ की। उन्होंने कहा कि विराट के इंटरनेशनल क्रिकेट में 49 शतक हैं और जितना भी है वो खतरनाक है। जहां तक मुझे लगता है कि विराट सभी फॉर्मेट में खतरनाक बल्लेबाज हैं। वह वर्ल्ड क्लास बैट्समैन हैं। उनके पास बल्लेबाजी में सारे रिकार्ड को तोड़ने की क्षमता है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें