आरोन फिंच
- फोटो : Social Media
ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान आरोन फिंच ने कहा कि टाई के बाहर होने से टीम के मनोबल पर कोई ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। हमारे पास मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस, केन रिचर्डसन और बिली स्टैनलेक जैसे शानदार गेंदबाज हैं। बता दें कि आरोन फिंच भी इस सीरीज से पहले चोटिल थे और उनके खेलने पर संशय था। चोट के कारण वो विक्टोरिया के लिए दो मैच नहीं खेल पाए थे। हालांकि अब वो पूरी तरह से फिट हैं और मैच खेलने के लिए तैयार हैं।