उस्मान ख्वाजा
2016 में राइजिंग पुणे सुपरजांयट का हिस्सा रहे उस्मान ख्वाजा ने कहा कि धोनी का खेल के प्रति रिलेक्स्ड रवैया उन्हें शानदार बनाता है। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने कहा, 'वह नियंत्रण पर ध्यान देते हैं। वह बाकी चीजों के लिए चिंता नहीं करते। उन्हें पता है कि क्रिकेट में काफी उतार-चढ़ाव आते हैं और उन्होंने अपने करियर में ये सब देखा है। मगर खेलने का उनका तरीका और जिस तरह से वह उसमें आगे बढ़ते हैं, वह शानदार हैं।'