फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलियाई कोच ने कहा, इस भारतीय का हमारे पास तोड़ नहीं! 

Thu, 09 Feb 2017 02:40 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
डैरेल लेहमन
भारतीय सरजमीं पर चार टेस्ट मैच खेलने आ रही ऑस्ट्रेलियाई टीम के कोच डैरेन लेहमन इन दिनों टीम इंडिया के खिलाफ रणनीति बनाने में जुटे हैं लेकिन उन्हें टीम इंडिया के एक धुरंधर बल्लेबाज का कोई तोड़ नजर नहीं आ रहा है। 
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलियाई कोच ने कहा, इस भारतीय का हमारे पास तोड़ नहीं! 

2 of 5
विराट कोहली - फोटो : BCCI
ऑस्ट्रेलियाई कोच डैरेन लेहमन ने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की जमकर तारीफ की और कहा कि उनके गेंदबाजों के पास विराट कोहली को आउट करने का कोई प्लान तैयार नहीं है। और हम भारत के कप्तान के खिलाफ भाग्यशाली होने की उम्मीद कर रहे हैं। 
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलियाई कोच ने कहा, इस भारतीय का हमारे पास तोड़ नहीं! 

3 of 5
विराट कोहली - फोटो : getty
फिलहाल विराट कोहली जजरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने दिसंबर में इंग्लैंड के खिलाफ समाप्त हुई सीरीज में पांच टेस्ट में 106.16 की औसत से 655 रन बनाए थे। सीरीज में बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए उन्हें मैन ऑफ द सीरीज भी चुना गया था। इस वजह से कोच लेहमन चिंता में हैं। उनकी चिंता का बड़ा कारण विराट का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन भी है। साल 2014-15 के ऑस्ट्रेलियाई दौरे में विराट ने 4 शतक जड़े थे। 

ऑस्ट्रेलियाई कोच ने कहा, इस भारतीय का हमारे पास तोड़ नहीं! 

4 of 5
एलेस्टर कुक - फोटो : getty
लेहमन ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि हमें भारत में लंबे समय तक बल्लेबाजी करनी होगी। मुझे लगता है कि इंग्लैंड के भारत दौरे से हमें यह बात समझनी होगी। कुक की टीम लंबे समय तक पिच पर नहीं टिक सकी। उन्होंने अच्छा स्कोर बनाया पर अधिक समय विकेट पर नहीं गुजार सके। हमारी टीम के लिए यह चुनौती होगी। सिडनी में हमने 135 ओवर तक बल्लेबाजी की लेकिन भारत में हमें 150 ओवर से ज्यादा  बैटिंग करनी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलियाई कोच ने कहा, इस भारतीय का हमारे पास तोड़ नहीं! 

5 of 5
नाथन ल्योन, ऑस्ट्रेलिया - फोटो : PTI
अपने बल्लेबाजों को चुनौती देते हुए डैरेन लेहमन ने कहा कि हमारे बल्लेबाजों को भारत में कड़ी परीक्षा के लिए तैयार रहना होगा। उन्होंने आगे कहा कि भारत में स्पिनरों की भूमिका अहम होगी। भारत दौरे के लिए टीम में स्टीव ओ'केफे, नॉथन लेयान और एश्टन एगर जैसे स्पिन गेंदबाजों को टीम में जगह दी जा सकती है। लेकिन गेंदबाजों को भारतीय चुनौती के लिए तैयार रहना होगा क्योंकि भारतीय बल्लेबाज स्पिन के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि स्पिन गेंदबाजी ही जीत-हार में निर्णायक साबित होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें