एक तरफ जहां वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ने को बड़ी उपलब्धि माना जाता है। टेस्ट क्रिकेट में बड़े से बड़े खिलाड़ी तिहरा शतक नहीं बना पाते हैं। लेकिन टी-20 क्रिकेट में एक भारचीय बल्लेबाज ने तिहरा शतक जड़कर इतिहास रच दिया है।
विज्ञापन
2 of 5
cricket
टी-20 मैच में तिहराशतक जड़ने का कारनामा दिल्ली के युवा बल्लेबाज मोहित अहलावत ने कर दिखाया है। 21 साल के युवा बल्लेबाज मोहित टी-20 क्रिकेट में तिहरा शतक बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।
विज्ञापन
3 of 5
fight on cricket ground
मोहित ने दिल्ली के ललिता पार्क में खेली जा रही एक स्थानीय फ्रेंड्स प्रीमियर लीग के एक मैच में मावी इलेवन की ओर से खेलते हुए यह कारनामा किया। उन्होंने 72 गेंदों में तिहरा शतक जड़ दिया। इस दौरान 39 छक्के और 14 चौके जड़े। उनके 234 रन केवल छक्कों की मदद से आए।
4 of 5
क्रिकेट
- फोटो : Tribune
मोहित के तिहरे शतक की मदद से उनकी टीम मावी इलेवन ने निर्धारित 20 ओवर में 416 रन बनाए। दिल्ली की ओर से खेलने वाले मोहित ने अब तक 3 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं जिनमें वह केवल 5 रन बना सके हैं। उनकी इस तूफानी पारी के बाद आशा की जा रही है कि अगले रणजी सीजन में उनके बल्ले का कमाल देखने को मिलेगा।
मोहित की इस आतिशी पारी को देखने के बाद उनके कोच संजय भारद्वाज भी अपने हैरान हैं। वह कहते हैं कि यह कमाल की बात है। इस स्कोर को देखकर मैं हैरान हूं। लेकिन मोहित बेहद प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। मोहित ने कोटला जैसे मैदान पर भी डेढ़ सौ रनों की पारी खेली है। वह एक विकेटकीपर बल्लेबाज़ है और इसके शॉट्स, क्रिकेटिंग शॉट्स होते हैं। मुझे लगता है उसे बड़े स्टेज पर भी मौक़ा मिलेगा।