भारत के खिलाफ पांच वन-डे और तीन टी-20 मैचों की सीरीज के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम के धाकड़ बल्लेबाज ने 23 नवंबर से शुरू होने वाली एशेज सीरीज को लेकर बड़ा बयान दिया है। टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को वन-डे सीरीज में 4-1 से हराया है। इसके अलावा टी-20 सीरीज दोनों देशों के बीच 1-1 की बराबरी पर छूटी है। बारिश की वजह से तीसरा टी-20 सीरीज हैदराबाद में निरस्त कर दिया गया था। टीम इंडिया ने रांची में जीत दर्ज की वहीं गुवाहाटी में कंगारुओं ने भारत को हराया था। आइये जानते हैं ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ने क्या कहा...
विज्ञापन
2 of 5
अपनी बेटी के साथ डेविड वॉर्नर
- फोटो : ESPN
दरअसल, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज सीरीज 23 नवंबर से शुरू होने वाली है। इसी बीच ऑस्ट्रेलिया टीम के धाकड़ बल्लेबाज डेविड वार्नर ने कहा है कि वो एशेज सीरीज को जंग मानते हैं। इसे एक युद्ध के रूप में देखते हैं। इसे जीतने के लिए वह अपना सब कुछ दांव पर लगा देंगे।
विज्ञापन
3 of 5
डेविड वॉर्नर
- फोटो : CricketCountry.com
उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच होने वाली इस सीरीज को पूरे विश्व के करोड़ों समर्थकों ने देखा है। यह एक प्रतिष्ठित सीरीज है। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाली यह सबसे बड़ी सीरीज है, जो काफी सालों से खेली जा रही है।
4 of 5
डेविड वॉर्नर
ऑस्ट्रेलियाई ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन से बातचीत में वॉर्नर ने कहा, 'यह एक जंग है, जैसे ही आप उस लाइन पर कदम रखते हैं, जितना जल्दी हो सकता है आप उस जंग में उतरने की कोशिश करते हैं। मैं विपक्षियों टीम की आंखों में देखने की कोशिश करता हूं और काम करता हूं। मैं कैसे किसी खिलाड़ी को नापसंद कर सकता हूं। मैं कोशिश करता हूं कि उससे आगे कैसे पहुंच सकता हूं।'
उन्होंने कहा कि चार साल पहले यानी साल 2013 में टेस्ट क्रिकेट के दौरान जो भी बातें मैने मीडिया के सामने कहीं थी, वो ठीक थी और मैं मानता हूं कि इस तरह के स्टेटमेंट्स आगे बढ़ने में और मदद करते हैं। गौरतलब है कि उस दौरान वॉर्नर ने कहा था कि ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज के आगे इंग्लैंड के बल्लेबाज डरते हैं। बता दें कि भारत के खिलाफ सीरीज हारने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम अपनी धाक कायम रखने के लिए एशेज सीरीज पर कब्जा जमाने की रणनीति कर रही है। टीम चाहेगी कि एशेज सीरीज जीतने में वो कामयाब हो सके।