मीरपुर में भारत ने बांग्लादेश को हराकर एशिया कप पर कब्जा किया। लेकिन इसी दिन इसी समय दूर एक देश में एक और रोमांचक मैच चल रहा था, जिसने दर्शकों की सांसे थमा दी थी।
विज्ञापन
2 of 7
- फोटो : reuters
एक तरफ थी लगातार पांच हार के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम और दूसरी ओर मेजबान दक्षिण अफ्रीका। मैच आखिरी गेंद तक चला। पढ़े, इस महामुकाबले के आखिरी 2 ओवरों का रोमांच।
विज्ञापन
3 of 7
- फोटो : reuters
दक्षिण अफ्रीका से मिले लक्ष्य का पीछा करने उतरी कंगारू टीम को 12 गेंद पर 18 रन की जरुरत थी। हालांकि उसके 7 विकेट उसके पास ही थे। क्रीज पर थे डेविड वॉर्नर (76) और ग्लेन मैक्सवेल (71)।
4 of 7
- फोटो : reuters
तेज गेंदबाज क्रिस मौरिस ने पहली तीन गेंदों पर सिर्फ दो रन दिए। चौथी गेंद पर ग्लेन मैक्सवेल ने चौका लगाया लेकिन अगली गेंद पर वह आउट हो गए। आखिर गेंद पर मौरिस ने फिर एक रन दिया। कुल मिलाकर उन्होंने अपने ओवर में 7 रन देकर एक विकेट झटका।
विज्ञापन
5 of 7
- फोटो : reuters
ऑस्ट्रेलिया को अब भी जीत के लिए 11 रनों की जरुरत थी और हाथ में थे सिर्फ 6 गेंदे। मिचेल मॉर्श नए बल्लेबाज के रुप में डेविड वॉर्नर के साथ क्रीज पर थे। आखिर ओवर फेंका तेज अफ्रीकी गेंदबाज कैगिसो रबादा।
विज्ञापन
6 of 7
- फोटो : reuters
पहली गेंद पर वॉर्नर को आउट कर रबादा ने ऑस्ट्रेलिया के सपने लगभग अधूरे कर दिए। जेम्स फॉकनर और मिचेल मॉर्श दोनों नए बल्लेबाज क्रीज पर थे। इस ओवर में रबादा ने हालांकि एक बाउंड्री नहीं दी। लेकिन आखिर गेंद तक खींचे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने जीत हासिल की।
ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर लंबे समय से चल रहे हार के सूखे को तोड़ा। ऑस्ट्रेलिया ने नवंबर 2014 को आखिरी टी-20 मैच जीता था, वह भी दक्षिण अफ्रीका के ही खिलाफ। अफ्रीका के 204 रनों के जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने पांच विकेट से जीत हासिल की।