फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन तीन वजहों से हारा भारत, नहीं तो टी-20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को कर देता क्लीन स्वीप

Tue, 08 Dec 2020 06:14 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
विज्ञापन
1 of 4
भारतीय टीम - फोटो : ट्विटर
सीरीज पर पहले ही कब्जा कर चुकी भारतीय टीम को आखिरी मैच में 12 रन से हार का सामना करना पड़ा। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 186 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया सात विकेट खोकर 174 रन ही बना सकी और मैच हार गई। वहीं, कंगारू टीम ने आखिरी मैच जीतकर अपनी साख बचाई तो भारत ऑस्ट्रेलिया को टी-20 सीरीज में क्लीन स्वीप कर देता। ऐसे में आइए जानते हैं भारतीय टीम के हार के वो तीन कारण...
विज्ञापन

2 of 4
ग्लेन मैक्सवेल - फोटो : social media
घटिया फील्डिंग
भारतीय टीम की फील्डिंग उम्मीद के मुताबिक उतनी अच्छी नहीं रही। किस्मत के धनी ग्लेन मैक्सवेल को दो बार जीवनदान मिला, जिसका उन्होंने भरपूर फायदा उठाया। जब मैक्सवेल 19 रन के स्कोर पर थे जब युजवेंद्र चहल की गेंद पर वह कैच तो हुए लेकिन वह नो-बॉल थी। इसके बाद पारी के 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर चहल ने मैक्सवेल का कैच छोड़ा। भारत ने कम से कम दो कैच टपकाने के अलावा एक स्टंप का मौका भी गंवाया जबकि कई बार मिसफील्ड की। मैक्सवेल नें 36 गेंदों पर तीन चौके और तीन छक्के की मदद से 54 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। 
विज्ञापन

3 of 4
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : social media
महंगे गेंदबाज
भारतीय टीम से सभी गेंदबाज महंगे साबित हुए। सभी ने जमकर रन लुटाए। चहल ने चार ओवर्स में 41 रन दिए और एक भी विकेट नहीं ले सके। वहीं, शार्दुल ने 43 रन खर्च किए, जबकि दीपक चाहर ने चार ओवर्स में बिना विकेट लिए 34 रन लुटाए। 
विज्ञापन

4 of 4
टीम इंडिया - फोटो : ट्विटर @BCCI
खराब रणनीति
ऑस्ट्रेलिया के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत निराशजनक रही। सलामी बल्लेबाज केएल राहुल शून्य पर आउट हो गए। इसके बाद धवन (28) ने कप्तान विराट कोहली (85) के साथ मिलकर पारी को संभाला और स्कोर को 74 रन तक ले गए। मगर टीम मैच को अंतिम पांच ओवर तक ले गई। टीम इंडिया 7 से 15 ओवर के बीच बेहद धीमा खेली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें