फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पहले मैच के दौरान सुरक्षा में भारी चूक, अडानी के विरोध में पिच तक घुसे प्रदर्शनकारी

Fri, 27 Nov 2020 12:16 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
मैच के दौरान प्रदर्शनकारी - फोटो : ट्विटर
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले एकदिवसीय क्रिकेट मैच के दौरान भारी चूक देखने को मिली। सिडनी में खेले जा रहे इस मैच के दौरान दो प्रदर्शनकारी सुरक्षा घेरे को तोड़कर मैदान में घुस गए, जिन्हें बाद में बाहर ले जाया गया। एक प्रदर्शनकारी के हाथ में पोस्टर था, जिसमें भारत के अडानी समूह की कोयला परियोजना की निंदा की गई थी।
विज्ञापन

2 of 5
मैदान में घुसा प्रदर्शनकारी - फोटो : ट्विटर
घटना ऑस्ट्रेलियाई पारी के सातवें ओवर की है, जब नवदीप सैनी को विराट ने पहली बार गेंद थमाई थी। भारतीय पेसर अपना पहला ओवर शुरू करता उससे पहले ही मैच में विघ्न पड़ गया। आनन-फानन में सुरक्षाकर्मियों ने दोनों प्रदर्शनकारियों को मैदान से बाहर निकाला, उनकी टी-शर्ट पर भी अडानी की मुखालफत थी।
विज्ञापन

3 of 5
अडानी समूह के खिलाफ प्रदर्शन - फोटो : ट्विटर
ऑस्ट्रेलिया में अक्सर नग्न प्रदर्शनकारी मैदान में घुसते नजर आ चुके हैं, लेकिन यह अपने आप में अबतक का सबसे अनोखा प्रदर्शन था। दरअसल, भारतीय स्टेट बैंक, अडानी एंटरप्राइजेस लिमिटेड की ऑस्ट्रेलियाई खनन कंपनी को 5,000 करोड़ रुपये का ऋण देने की तैयारी में है, जिसका ऑस्ट्रेलिया में जमकर विरोध हो रहा है।
 

4 of 5
मैच के दौरान प्रदर्शनकारी - फोटो : ट्विटर
मैच से ठीक पहले 'स्टॉप अडानी समूह' ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की थी, जिसमें भारतीय स्टेट बैंक से अडानी को 1 बिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर के ऋण को मंजूरी नहीं देने का आग्रह किया गया था। इस साल सितंबर में भी कोयला खदान और पर्यावरण कार्यकर्ताओं के बीच जमकर विवाद हुआ था। विरोधियों का मानना है कि थर्मल कोल के लिए हो रही यह खुदाई पर्यावरण के लिए बेहद नुकसानदायक है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिडनी में मौजूद फैन - फोटो : ट्विटर @BCCI
कोरोना महामारी के बीच इस श्रृंखला के जरिए पहली बार क्रिकेट मैदान पर दर्शकों की वापसी हुई है। बायो बबल और स्टेडियमों में कुल क्षमता के 50 प्रतिशत दर्शकों की प्रवेश अनुमति के बाद अब यह मामला सुरक्षा में बड़ी चूक माना जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें