फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे टेस्ट में खेल सकता है भारत का 'सबसे बड़ा दुश्मन', पुकोवस्की भी डेब्यू के लिए तैयार

Tue, 05 Jan 2021 03:09 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
डेविड वार्नर - फोटो : CricketCountry.com
ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर को योद्धा करार देते हुए कहा कि उन्होंने फिटनेस हासिल करने के लिए अपनी तरफ से हर संभव प्रयास किए और वह भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में खेल सकते हैं। लैंगर ने इसके साथ ही कहा कि युवा बल्लेबाज विल पुकोवस्की गुरुवार से शुरू होने वाले मैच से टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करेंगे। वार्नर और पुकोवस्की पहले दो टेस्ट मैचों में नहीं खेल पाए थे।
विज्ञापन

2 of 5
वार्नर जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव से परेशान थे जबकि पुकोवस्की सिर में लगी हल्की चोट से जुड़ी परेशानियों के कारण बाहर थे। लैंगर ने वर्चुअल संवाददाता सम्मेलन में कहा, 'मुझे पूरी उम्मीद है कि डेविड (वार्नर) तीसरे टेस्ट मैच के लिए तैयार रहेगा। वह योद्धा है। मैं पहले दिन से कह रहा हूं कि वह मैच फिट होने के लिए अपनी तरफ से हर संभव प्रयास कर रहा है।'
विज्ञापन

3 of 5
डेविड वार्नर - फोटो : सोशल मीडिया
लैंगर ने इसके साथ ही कहा कि, 'उसे चलने में कोई दिक्कत नहीं है। वह खेलने के लिए प्रतिबद्ध है। उसे प्रतिस्पर्धा प्यारी है और उसे क्रिकेट खेलना पसंद है। हम शाम को उसके अभ्यास पर गौर करेंगे और उस पर चर्चा करेंगे। लेकिन उसके टेस्ट मैच में खेलने की पूरी संभावना है।'

4 of 5
विल पुकोवस्की - फोटो : ट्विटर
22 वर्षीय पुकोवस्की को भी खेलने के लिए फिट घोषित कर दिया गया है। भारत के खिलाफ अभ्यास मैच के दौरान उनके सिर में हल्की चोट लग गई थी। मुख्य कोच ने कहा, 'उन्हें चिकित्सकों ने फिट घोषित कर दिया है और यह उसके, उसके परिवार और इसमें शामिल हर व्यक्ति के लिये बहुत अच्छी खबर है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जस्टिस लैंगर - फोटो : social media
कोच ने कहा कि वे वार्नर को क्षेत्ररक्षण के दौरान स्लिप में रखेंगे ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं हो। उन्होंने कहा, 'वह दर्द के बावजूद खेलेगा और यह मांसपेशियों में नहीं बल्कि नसों में है। क्रिकेटर अलग अलग तरह के दर्द के बावजूद खेलते रहे हैं और वह भी खेलना चाहता है और उम्मीद है कि इससे उसे ज्यादा परेशानी नहीं होगी।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें