फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL से पहले ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने की सगाई, भारतीय गर्लफ्रेंड को पहनाई अंगूठी

Thu, 27 Feb 2020 08:39 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ग्लेन मैक्सवेल - फोटो : अमर उजाला
ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने भारतीय मूल की गर्लफ्रेंड के साथ बुधवार को सगाई कर ली। आईपीएल से ठीक एक महीने पहले मैक्सवेल ने अपनी गर्लफ्रेंड विनी रमन के साथ सगाई करने की खबर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीर के जरिए साझा किया।
विज्ञापन

2 of 5
Glenn Maxwell- Vini Raman - फोटो : social Media
मैक्सवेल भारतीय सेलिब्रिटी विनी रमन के साथ अक्सर नजर आते रहे हैं। दोनों ही एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे थे। हालांकि दोनों ने शादी को लेकर अभी कोई खुलासा नहीं किया है। मैक्सवेल और विनी दोनों ने ही अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी सगाई की खबर साझा की। 
 
विज्ञापन

3 of 5
ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन - फोटो : social Media
विनी ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'पिछले हफ्ते मेरे पसंदीदा शख्स ने मुझसे शादी के लिए पूछा था, हां"। बता दें कि 26 वर्षीय विनी का नाता भारत से है हालांकि उनका जन्म ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में हुआ था।
 

4 of 5
ग्लेन मैक्सवेल - फोटो : ट्विटर
पिछले साल अक्तूबर में ग्लेन मैक्सवेल ने मानसिक अस्वस्थता की वजह से क्रिकेट से छह-सात हफ्ते का ब्रेक ले लिया था। इसके बाद उन्होंने अपनी प्रेमिका का नाम लेते हुए बताया था कि उन्होंने ही पहली बार मुझमें बदलाव को महसूस किया था। मैक्सवेल ने कहा था कि विनी के कहने पर ही मुझे इसके बारे में पता चला था, एक वही थी जो मेरे साथ मुश्किल वक्त में भी खड़ी रही थी, इसलिए मुझे उसका धन्यवाद देना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Glenn Maxwell- Vini Raman - फोटो : social Media
विनी रमन सोशल मीडिया पर खूब सक्रिय रहती हैं। ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन काफी समय से रिलेशनशिप में हैं। ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर अक्सर देखी जाती हैं। खुद मैक्सवेल और विनी एक दूसरे की फोटो शेयर करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें