वहीं भारत में पहली बार टी-20 द्विपक्षीय सीरीज जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरॉन फिंच ने कहा भारत में कोई भी सीरीज जीतना बेहद खास है। फिंच ने मैच के बाद कहा, 'भारत के खिलाफ भारत में किसी भी तरह की सीरीज जीतना बेहद खास है। मैक्सवेल ने शानदार पारी खेली। मैं यहां एडम जम्पा का भी उल्लेख करना चाहूंगा, जिन्होंने इस विकेट पर बेहतरीन गेंदबाजी की।'