फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैक्सवेल ने शतक जमाकर लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, टीम इंडिया को लगा सबसे बड़ा झटका

Thu, 28 Feb 2019 08:36 AM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
Glenn Maxwell
ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने बुधवार को बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में शतक जमाकर टीम इंडिया को दूसरे व अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में करारी शिकस्त झेलने को मजबूर किया। कंगारू बल्लेबाज ने सिर्फ 55 गेंदों में सात चौकों और 9 छक्कों की मदद से नाबाद 113 रन बनाए।
विज्ञापन

2 of 8
ग्लेन मैक्सवेल
टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 190 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने दो गेंद शेष रहते तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इसी के साथ मेहमान टीम ने दो मैचों की सीरीज में टीम इंडिया का 2-0 से सफाया किया। ऑस्ट्रेलिया ने पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय में 3 विकेट से जीत दर्ज की थी। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मैक्सवेल ने बुधवार को शतक जमाकर रिकॉर्ड्स की झड़ी लगाई। चलिए जानते हैं कि उन्होंने क्या-क्या रिकॉर्ड्स बनाए:
विज्ञापन

3 of 8
ग्लेन मैक्सवेल
ग्लेन मैक्सवेल भारत के खिलाफ उसी की धरती पर सर्वाधिक टी20 अंतरराष्ट्रीय स्कोर बनाने वाले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बन गए हैं। भारत में मैक्सवेल सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। वैसे, विश्व स्तर पर देखा जाए तो टीम इंडिया के खिलाफ मैक्सवेल का तीसरा सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर है।

4 of 8
ग्लेन मैक्सवेल
मैक्सवेल ऑस्ट्रेलिया की तरफ से टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने के मामले में पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। इसके अलावा लक्ष्य का पीछा करने के दौरान सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर में भी मैक्सवेल पांचवें स्थान पर हैं।
विज्ञापन

5 of 8
ग्लेन मैक्सवेल
टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में सबसे ज्यादा शतक जमाने के मामले में ग्लेन मैक्सवेल न्यूजीलैंड के कॉलिन मुनरो के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। कंगारू और कीवी बल्लेबाजों ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में तीन-तीन शतक जमाए हैं। वैसे, टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा शतक जमाने का रिकॉर्ड टीम इंडिया के हिटमैन रोहित शर्मा के नाम दर्ज हैं। रोहित ने चार शतक ठोके हैं। 
विज्ञापन

6 of 8
ग्लेन मैक्सवेल
ग्लेन मैक्सवेल टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा शतक जमाने के मामले में भी नंबर-1 बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में टीम इंडिया के केएल राहुल की बराबरी की। मैक्सवेल और राहुल ने अब तक लक्ष्य का पीछा करते हुए दो-दो शतक जमाए हैं।
विज्ञापन

7 of 8
ग्लेन मैक्सवेल
टीम इंडिया के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा छक्के जमाने के मामले में मैक्सवेल शीर्ष बल्लेबाज बन गए हैं। मैक्सवेल ने वेस्टइंडीज के एविन लेविस (21) और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर शेन वॉटसन (20) को पीछे छोड़ा।
विज्ञापन

8 of 8
VIRAT KOHLI MS DHONI ROHIT SHARMA
मैक्सवेल की पारी से सबसे बड़ा झटका टीम इंडिया को लगा। यह पहला मौका रहा जब टीम इंडिया को एक के बाद एक लगातार दो टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में शिकस्त झेलनी पड़ी। इससे पहले उसे न्यूजीलैंड के खिलाफ हाल ही में संपन्न टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में हार सहनी पड़ी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें