फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में भी ऑस्ट्रेलिया की उड़ी धज्जियां, दक्षिण अफ्रीका क्लीन स्वीप को ओर

Tue, 15 Nov 2016 06:43 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
क्रिकेट - फोटो : getty
पहले दक्षिण अफ्रीका में वनडे सीरीज में सूपड़ा साफ करवाने और पर्थ में पहले टेस्ट हार जाने के बाद ऑस्ट्रेलिया को होबार्ट टेस्ट में भी हार का स्वाद चखना पड़ा। 3 टेस्ट मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को दूसरा मैच हराकर दक्षिण अफ्रीका ने सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली है।
विज्ञापन

घर में भी ऑस्ट्रेलिया की उड़ी धज्जिया, दक्षिण अफ्रीका क्लीन स्वीप को ओर

2 of 6
क्रिकेट - फोटो : getty
दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया को बुरी तरह रौंदते हुए पारी और 80 रनों से मात दी। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ दक्षिण अफ़्रीकी गेंदबाज़ी के सामने पहली पारी की ही तरह दूसरी पारी में भी जूझते नज़र आए।
विज्ञापन

घर में भी ऑस्ट्रेलिया की उड़ी धज्जिया, दक्षिण अफ्रीका क्लीन स्वीप को ओर

3 of 6
क्रिकेट - फोटो : getty
पहली पारी में मात्र 85 रन बनाने वाली ऑस्ट्रेलिया दूसरी पारी में 161 रन पर ही सिमट गई। दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में क्विंटन डि कॉक की शतक के बदौलत 326 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया था।

घर में भी ऑस्ट्रेलिया की उड़ी धज्जिया, दक्षिण अफ्रीका क्लीन स्वीप को ओर

4 of 6
क्रिकेट - फोटो : getty
दक्षिण अफ्रीका की जीत में काइल एबोट ने कंगारुओं की दूसरी पारी में 6 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। रबाडा ने भी 6 विकेट चटकाए। 8 ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए। पहली पारी में 9 बल्लेबाज दोहरे अंको तक पहुंचने में असफल रहे थे।
विज्ञापन

घर में भी ऑस्ट्रेलिया की उड़ी धज्जिया, दक्षिण अफ्रीका क्लीन स्वीप को ओर

5 of 6
क्रिकेट - फोटो : getty
दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे ज्यादा रन उस्मान ख्वाजा (64) ने बनाए। इसके अलावा डेविड वॉर्नर ने 45 और कप्तान स्टीव स्मिथ ने 31 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया ने 32 रनों की भीतर अपने 8 विकेट गंवा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर में भी ऑस्ट्रेलिया की उड़ी धज्जिया, दक्षिण अफ्रीका क्लीन स्वीप को ओर

6 of 6
क्रिकेट - फोटो : getty
दक्षिण अफ़्रीकी तेज़ गेंदबाज़ काइल एबोट को मैच में ऑस्ट्रेलिया के 9 विकेट चटकाने के लिए मैन ऑफ़ द मैच चुना गया है। सीरीज का तीसरा और आखिरी टेस्ट मैच 24 नवम्बर से एडिलेड में खेला जाएगा और अफ्रीकी टीम की नजरें क्लीन स्वीप पर होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें