फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUSvIND: आखिर दूसरे टेस्ट में टॉस क्यों हारना चाहते हैं कंगारू कप्तान टिम पेन?

Fri, 14 Dec 2018 12:06 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Tim Paine
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन ने कहा है कि पिच की घसियाली प्रकृति और गर्म मौसम को देखते हुए टॉस गंवाना अच्छा होगा। साथ ही उन्होंने भारतीय खिलाड़ियों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि भारत के पास स्ट्रेंथ है और पर्थ में कुछ नए खिलाड़ी हमारे सामने होंगे। 
विज्ञापन

2 of 4
टिम पैन
उन्होंने कहा, 'हां, मैं कहूंगा कि टॉस गंवाना अच्छा होगा। सच कहूं तो मैंने इसके बारे में सुबह क्यूरेटर से बात की। मुझे नहीं लगता कि पिच इतनी खराब होगी। यहां वनडे और टी-20 के लिए, दोनों विकेट सफेद गेंद के क्रिकेट के लिए सचमुच घास से भरे लग रहे थे, लेकिन इस पर काफी अच्छा खेल हुआ। 
विज्ञापन

3 of 4
टिम पैन
आगे उन्होंने कहा, 'इतनी गर्मी को देखते हुए यह शायद टूटेगा और आप मैच के दौरान दरारें देख सकते हो। जो है वह तो है ही और आप सुबह जो कुछ करोगे (टॉस जीतो या गंवाओ), आपको सचमुच अच्छी शुरुआत करनी होगी।' 
विज्ञापन

4 of 4
tim paine
ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टेस्ट के लिए टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। पेन ने माना कि भारत तेज गेंदबाजों वाले आक्रमण के साथ उतर सकता है। साथ ही उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया ने अपना काम कर लिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें