ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने एशेज सीरीज के पहले ही मैच में शानदार शतक लगाकर इतिहास रच दिया। एशेज में बतौर कप्तान स्मिथ का ये डेब्यू मैच था और उन्होंने बतौर कप्तान इसी मैच में एशेज इतिहास की सबसे बड़ी पारी खेलकर 114 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया।
विज्ञापन
2 of 5
स्टीव स्मिथ
- फोटो : ESPN
पहले टेस्ट की पहली पारी में स्मिथ ने 141 रन की नॉट आउट पारी खेली। इसके साथ ही वो अब एशेज इतिहास में बतौर कप्तान पहली पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तान बन गए हैं। बता दें कि स्मिथ ने ऑस्ट्रेलिया के ही मोंटे नॉबले (133) के रिकॉर्ड को तोड़ा। बतौर कप्तान नॉबले ने साल 1903 में एशेज टेस्ट की अपनी पहली ही पारी में 133 रन बनाए थे। अब स्मिथ ने 114 साल बाद एशेज इतिहास में बतौर कप्तान पहली पारी में सबसे बड़ा स्कोर कर बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली।
विज्ञापन
3 of 5
स्टीव स्मिथ
- फोटो : ESPN
आस्ट्रेलियाई कप्तान स्मिथ ने जहां 114 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा तो वहीं उनके नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। स्मिथ ने इंग्लैंड के खिलाफ 261 गेंदों में शतक लगाया जो कि पिछले 30 सालों में किसी भी ऑस्ट्रेलियाई कप्तान का सबसे धीमा शतक है। बता दें कि 30 साल पहले एलेन बॉर्डर ने साल 1987 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 273 गेंदों में शतक लगाया था। इसके अलावा स्मिथ का ये शतक पिछले 10 सालों में किसी भी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी द्वारा लगाया गया सबसे धीमा शतक है। स्मिथ से पहले साल 2010 में साइमन कैटिच ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 262 गेंदों में शतक लगाया था।
4 of 5
स्टीव स्मिथ
- फोटो : ESPN
इस शतक को स्मिथ का सबसे धीमा शतक बताया जा रहा है। 261 गेंदों में लगाया गया शतक स्मिथ के अब तक के करियर का भी सबसे धीमा शतक है। इससे पहले उन्होंने इसी साल भारत के खिलाफ 227 गेंदों में शतक लगाया था। मगर अब उन्होंने उसको पीछे छोड़ते हुए इंग्लैंड के खिलाफ अपने करियर का सबसे धीमा शतक लगाया। स्मिथ ने पहली पारी में 326 गेंदों का सामना किया और उन्होंने नाबाद 141 रनों की पारी खेली। अपनी पारी में स्मिथ ने 14 चौके लगाए। स्मिथ का स्ट्राइक रेट सिर्फ 43.25 का रहा।
इंग्लैंड की पहली पारी 302 रन के जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 328 रन पर ऑलआउट हुई। इस तरह मेजबान टीम ने पहली पारी के आधार पर 26 रन की बढ़त बनाई। इंग्लैंड के सलामी बल्ल्लेबाज एलिएस्टर कुक दूसरी पारी में भी फ्लाप रहे। जोश हेजलवुड ने दूसरी पारी में इंग्लैंड के दो विकेट लिए। बहरहाल, गाबा के मैदान पर शनिवार को स्टंप्स तक इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में 16 ओवर में दो विकेट खोकर 33 रन बना लिए हैं। मार्क स्टोनमैन 19* और कप्तान जो रूट 5* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।