आस्ट्रेलिया के पूर्व आलराउंडर टॉम मूडी ने भारत के खिलाफ पहले दो टेस्ट में केवल 10 रन बनाने वाले स्टीव स्मिथ को 'पिंजरे में बंद शेर...' करार दिया है। स्मिथ का समर्थन करते हुए मूडी ने कहा कि यह स्टार बल्लेबाज ‘पिंजरे में बंद शेर है, जो हमले के लिए तैयार है’।
विज्ञापन
2 of 5
स्टीव स्मिथ
- फोटो : twitter@ICC
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक माने जाने वाले स्मिथ भारत के खिलाफ पहले दो टेस्ट में सिर्फ 10 रन बना पाए हैं और मूडी ने कहा कि वह बड़ी पारी खेलने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
3 of 5
स्टीव स्मिथ
- फोटो : ट्विटर
मूडी ने ‘ईएसपीएनक्रिकइंफो’ से कहा, 'आपको उसका रिकॉर्ड देखना चाहिए, वह बड़ी पारी खेलने के करीब है, इससे अच्छे प्रदर्शन की गारंटी नहीं मिलती लेकिन यह आपको बताता है कि पिंजरे में शेर बंद है, जो हमला करने को तैयार है।'
4 of 5
स्टीव स्मिथ
- फोटो : screenshot from video by twitter@cricketcomau
मूडी ने आगे कहा, 'वह नए साल में रन बनाए यह सुनिश्चित करने के लिए उससे अधिक प्रतिबद्ध कोई और नहीं होगा।' उन्होंने कहा, 'केन विलियमसन, विराट कोहली और स्मिथ को लेकर हमेशा बाते होती हैं इसलिए वह यह सुनिश्चित करने को बेताब होगा कि नियमित रूप से इस बातचीत का हिस्सा बना रहे।'
बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट सात जनवरी यानी कल से सिडनी में खेला जाएगा। फिलहाल, चार मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 की बराबरी पर है।