फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के लाबुशाने ने 12वें टेस्ट में ही बनाए कई कीर्तिमान, ब्रैडमैन के खास क्लब में हुए शामिल

Fri, 13 Dec 2019 08:11 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मार्नस लाबुशाने - फोटो : ट्विटर
ऑस्ट्रेलिया के युवा बल्लेबाज मार्नस लाबुशाने (110*) ने गुरुवार को लगातार तीसरी टेस्ट शतकीय पारी खेली। इसके साथ ही अपना 12वां टेस्ट मैच खेल रहे लाबुशाने ने कई रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया और सर डॉन ब्रैडमन जैसे दिग्गजों की लिस्ट में भी शुमार हो गए। उनकी इस शानदार पारी की बदौलत न्यूजीलैंड के खिलाफ दिन-रात्रि टेस्ट के पहले दिन मेजबान टीम ने चार विकेट पर 248 रन बना लिए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
डेविड वॉर्नर - फोटो : social Media
पहले दिन का खेल खत्म होने तक लाबुशाने के साथ ट्रेविस हेड 20 रन बनाकर खेल रहे हैं। लाबुशाने ने स्मिथ के साथ तीसरे विकेट के लिए 132 रन की अहम साझेदारी की। उन्होंने अपनी पारी में 14 चौके और एक छक्के की मदद से  202 गेंदों  में नाबाद 110 रन बनाए हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
मार्नस लाबुछाने - फोटो : सोशल मीडिया
शतकों की हैट्रिक लगाने वाले छठे ऑस्ट्रेलियाई
वह ऑस्ट्रेलिया के ऐसे छठे बल्लेबाज हैं जिन्होंने लगातार तीसरा शतक जड़ा। ऑस्ट्रेलिया के लिए लगातार सर्वाधिक शतक जैक फिंगलेटन (04) के नाम है, इनमें 1963 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन और इंग्लैंड के खिलाफ एक शतक शामिल है। इसके अलावा लगातार तीन शतक वारेन बार्डलसे, चार्ल्स मैकर्टने, आर्थर मोरिस और डॉन ब्रेडमैन ने लगाए हैं। 

4 of 5
मार्कस लाबुशेन - फोटो : सोशल मीडिया
टेस्ट में एक हजार रन पूरे किए  
इस साल टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले 25 वर्षीय लाबुशाने ने इस शतक के साथ पांच दिवसीय प्रारूप में अपने एक हजार रन भी पूरे कर लिए। स्मिथ के चोटिल होने वाले एशेज सीरीज के लिए टीम में बाहर से बुलाए मार्नस ने अपने पहले दो शतक (185 और 162 रन) पाकिस्तान के खिलाफ पिछली सीरीज में बनाए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मार्नस लाबुशाने - फोटो : ट्विटर
छक्का मारकर पूरा किया शतक 
न्यूजीलैंड के खिलाफ बृहस्पतिवार को स्पिनर मिशेल सैंटनर की गेंद पर छक्का मारकर अपना लगातार तीसरा शतक 166 गेंदों में पूरा किया। यह उनके करिअर का महज दूसरा छक्का है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें