फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिखर धवन ने तोड़ा सुरेश रैना का रिकॉर्ड, बने सबसे बड़े खब्बू भारतीय बल्लेबाज, देखें पूरी लिस्ट

Mon, 07 Dec 2020 11:47 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सुरेश रैना और शिखर धवन - फोटो : इंस्टाग्राम @shikhardofficial
भारत ने मेजबान ऑस्ट्रेलिया को दूसरे टी-20 में चार गेंद शेष रहते छह विकेट से मात दी। जीत से साथ ही तीन मैच की टी-20 सीरीज में अब टीम इंडिया के पास 2-0 की अजेय बढ़त हो गई। भारत ने न सिर्फ वन-डे में मिली 1-2 की हार का बदला लिया बल्कि कई रिकॉर्ड भी बनाए।
विज्ञापन

2 of 5
सीरीज जीतने के बाद भारतीय टीम - फोटो : ट्विटर @BCCI
मसलन भारत ने ऑस्ट्रेलिया में पिछले आठ साल से टी-20 सीरीज न हारने का रिकॉर्ड कायम रखा। लगातार नौ टी-20 जीत दर्ज करने वाली टीम इंडिया तीसरी टीम बनी। यह विदेशी जमीन पर उसकी लगातार 10वीं जीत थी।
विज्ञापन

3 of 5
शिखर धवन - फोटो : ट्विटर @SDhawan25
195 रन के लक्ष्य को शिखर धवन (52) हार्दिक पांड्या (42*) और विराट कोहली (40) के दम पर अंतिम ओवर में पाया गया। अपना 11वां अर्धशतक ठोकते हुए शिखर धवन टी-20 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बाएं हाथ के बल्लेबाज बन गए।

4 of 5
शिखर धवन - फोटो : ट्विटर @SDhawan25
गब्बर के नाम से विख्यात इस खब्बू बल्लेबाज ने 63 मैच में 28.29 की औसत से 1641 रन बनाए हैं। इसके पहले यह रिकॉर्ड सुरेश रैना (1605 रन, 78 मैच) के नाम था। आगे देखिए सर्वाधिक रन बनाने वाले पांच बाएं हाथ के बल्लेबाज...
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : social Media
खिलाड़ी मैच रन औसत 100/50
शिखर धवन 63 1641 28.29 0/11
सुरेश रैना 78 1605 29.18 1/5
युवराज सिंह 58 1177 28.01 0/8
गौतम गंभीर 37 932 27.41 0/7
ऋषभ पंत 28 410 20.50 0/2
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें