फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार्दिक-जडेजा के बाद छाए गेंदबाज, तीसरे वन-डे में इन छह धुरंधरों ने बचाई भारत की इज्जत

Thu, 03 Dec 2020 08:57 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कैनबरा
विज्ञापन
1 of 7
टी नटराजन - फोटो : twitter@BCCI
टीम इंडिया ने आखिरकार लगातार छह मैचों की हार के बाद जीत का स्वाद चख लिया। कैनबरा में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम ने जीत के साथ एकदिवसीय श्रृंखला को खत्म किया। चार बदलावों के साथ उतरी टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया पर भारी पड़ी और लगातार दूसरी सीरीज में क्लीन स्वीप होने से बच गई। भारतीय टीम की इस जीत में गेंदबाजों का बोलबाला रहा, ऐसे में आइए जानते हैं कौन रहे टीम इंडिया की जीत के पांच हीरो।
विज्ञापन

2 of 7
हार्दिक पांड्या - फोटो : twitter@BCCI
हार्दिक पांड्या:
एकदिवसीय श्रृंखला में बतौर बल्लेबाज खेलने वाले हार्दिक पांड्या ने एक बार फिर से बल्ले से कमाल किया। उन्होंने सीरीज में अपना दूसरा अर्धशतक लगाने के साथ ही टीम के लिए एक अहम साझेदारी निभाई। पांड्या ने 76 गेंदों में 92 रन की नाबाद पारी खेली। इस दौरान उन्होंने सात चौके और एक छक्का लगाया।
विज्ञापन

3 of 7
रविंद्र जडेजा - फोटो : twitter@BCCI
रवींद्र जडेजा:
ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने भी बल्ले से जमकर चौके-छक्के बरसाए और टीम के लिए बहुमूल्य रन बटोरे। उन्होंने सीरीज का अपना पहला अर्धशतक लगाया। जडेजा ने पांड्या के साथ मिलकर 150 रनों की अटूट साझेदारी की। जडेजा ने 50 गेंदों में 66 रन की नाबाद पारी खेली। साथ ही साथ आरोन फिंच का एक बहुमूल्य विकेट और कैमरोन ग्रीन का जबरदस्त कैच भी लपका।

4 of 7
जसप्रीत बुमराह - फोटो : ट्विटर
जसप्रीत बुमराह:
पिछले कुछ मैचों से संघर्ष कर रहे बुमराह इस मैच में लय में नजर आए। उन्होंने पुराने अंदाज में जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए विकेट भी चटकाए और रनों पर लगाम भी लगाई। बुमराह ने 9।3 ओवर की गेंदबाजी में 43 रन देकर दो विकेट लिए। बुमराह ने मैक्सवेल का अहम विकेट लेकर मैच का रुख मोड़ दिया।
विज्ञापन

5 of 7
शार्दुल ठाकुर - फोटो : ट्विटर @BCCI
शार्दुल ठाकुर:
नवदीप सैनी की जगह पर शामिल किए गए शार्दुल ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने टीम की तरफ से सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए। शार्दुल ने स्मिथ और हेनरिक्स समेत तीन खिलाड़ियों का शिकार किया। 
विज्ञापन

6 of 7
टी नटराजन - फोटो : twitter@BCCI
टी नटराजन:
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने वाले टी नटराजन ने पहले ही मैच में छाप छोड़ी और टीम की उम्मीदों पर खरे उतरे। उन्होंने 10 ओवर में 70 रन देकर लाबुशेन और एश्टन अगर का शिकार किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
विराट कोहली - फोटो : twitter@ICC
विराट कोहली:
टीम के कप्तान विराट कोहली ने एक बार फिर से अर्धशतकीय पारी खेली और महत्वपूर्ण रन बनाए। उन्होंने 78 गेंदों में 63 रन की अहम पारी खेली। साथ ही साथ सचिन तेंदुलकर को पछाड़ते हुए सबसे तेज 12 हजार एकदिवसीय रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें