फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUS vs IND: तीसरे वनडे में भारतीय खिलाड़ियों का रहा बोलबाला, लगी रिकार्ड्स की झड़ी

Thu, 03 Dec 2020 08:57 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कैनबरा
विज्ञापन
1 of 6
विराट कोहली - फोटो : twitter@ICC
टीम इंडिया ने लगातार हार का सिलसिला तोड़ते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरा वनडे अपने नाम किया और सीरीज में क्लीन स्वीप होने से बच गई। कैनबरा में खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने तीनों क्षेत्रों में पहले के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए, ऐसे आइए जानते हैं उन सभी उपलब्धियों के बारे में।
विज्ञापन

2 of 6
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर @BCCI
विराट कोहली इस मैच में 23 रन पूरे करते ही वनडे में सबसे तेज 12,000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने इस मामले में सचिन तेंदुलकर का विश्व रिकॉर्ड तोड़ा। 
विज्ञापन

3 of 6
हार्दिक पांड्या और रविंद्र जडेजा - फोटो : twitter@BCCI
रविंद्र जडेजा और हार्दिक पांड्या ने छठे विकेट के लिए 150 रनों की अटूट साझेदारी की। दोनों ने भारत की तरफ से ऑस्ट्रेलिया में इस नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे बड़ी साझेदारी करने का रिकॉर्ड बनाया।

4 of 6
रविंद्र जडेजा - फोटो : twitter@BCCI
रविंद्र जडेजा ऑस्ट्रेलिया में सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए सर्वोच्च स्कोर बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बने। उन्होंने इस मैच में 50 गेंदों में 66 रनों की नाबाद  पारी खेली। 
विज्ञापन

5 of 6
जोश हेजलवुड
ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने विराट कोहली को लगातार चौथी बार आउट किया। वह कोहली को लगातार मैचों में सबसे अधिक बार आउट करने वाले पहले खिलाड़ी बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विराट कोहली - फोटो : social media
विराट कोहली ने इस मैच में 63 रन बनाए और एक बार फिर से शतक से चूक गए। उन्होंने साल 2009 से लेकर साल 2019 तक कम से कम एक शतक जरुर लगाया था, लेकिन इस साल उनके बल्ले से एक भी शतक नहीं निकल पाया। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें