टिम वॉट्स
- फोटो : Instagram
आरसीबी के समर्थक हैं वॉट्स
वॉट्स ने कोहली के साथ हुई बातचीत का भी खुलासा किया और बताया कि वह आईपीएल में आरसीबी का समर्थन करते हैं क्योंकि वही एक समय है जब वह कोहली का समर्थन कर सकते हैं। वॉट्स ने कोहली की ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी को स्वीकार किया और कहा कि कोहली वर्षों से कंगारू टीम के खिलाफ कितना अच्छा खेलते आए हैं। वॉट्स ने कैप्शन में लिखा, पार्लियामेंट हाउस में आज प्रधानमंत्री एकादश के खिलाड़ी और भारतीय टीम के साथ मिलना सुखद रहा। मैंने कोहली से कहा कि मैं आईपीएल में आरसीबी का समर्थन करता हूं क्योंकि एक वही समय है जब मैं उनके लिए चियर कर सकता हूं। मुझे उन्हें खेलते देखना पसंद है क्योंकि वह किसी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी की तरह ही खेलते हैं, लेकिन तब अच्छा नहीं लगता जब वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते हैं।