फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया के खिलाफ खेला था मैच फिक्सर, हांगकांग के स्पिनर पर लगे गंभीर आरोप

Tue, 09 Oct 2018 12:10 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
भारत के खिलाफ पिछले महीने एशिया कप में खेलने वाले नदीम अहमद सहित हांगकांग के तीन खिलाड़ियों पर 2014 में कथित मैच फिक्सिंग में शामिल होने के लिए आईसीसी भ्रष्टाचार निरोधक संहिता के तहत आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन

2 of 4
तीनों खिलाड़ियों हसीब अमजद तथा नदीम और उनके भाई इरफान अहमद पर एसीयू संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं। ये तीनों खिलाड़ी पाकिस्तानी मूल के हैं। इनमें बाएं हाथ के स्पिनर नदीम का नाम प्रमुख है।
विज्ञापन

3 of 4
नदीम ने भारत के खिलाफ 18 सितंबर को एशिया कप मैच के दौरान दस ओवर किए थे जिनमें उन्होंने 39 रन दिए लेकिन उन्हें विकेट नहीं मिला। इरफान और हसीब क्रमश: 2014 और 2016 में हांगकांग की तरफ से खेले थे।
विज्ञापन

4 of 4
इरफान पर मैच फिक्सिंग के लिये नौ विशिष्ट आरोप लगाए गए हैं। आईसीसी ने उसे अप्रैल 2016 से निलंबित कर रखा है। नदीम और हसीब पर आईसीसी संहिता की पांच धाराओं के अंतर्गत आरोप लगाए गए हैं। नदीम और हसीब को आरोपों का जवाब देने के लिए दो सप्ताह का समय दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें